Dilip Joshi Net Worth: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं। एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये चार्ज करने वाले अभिनेता करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों के मालिक हैं। आज दिलीप जोशी के बर्थडे पर हम आपको उनकी नेटवर्थ बताने वाले जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Dilip Joshi Net Worth: कभी 50 रुपये कमाने वाले Dilip Joshi आज करोड़ों के हैं मालिक

साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से दिलीप जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्टर ने ‘रामू’ का छोटा सा किरदार निभाया था। सलमान खान के साथ काम कर दिलीप जोशी सुर्खियों में आ गए थे। दिलीप जोशी ने फिल्मों की तरह कई टीवी शोज में काम किया है पर शायद ही उनके कोई शो आपको याद भी हो। तारक मेहता शो के जेठालाल बनकर ही दिलीप जोशी को लाइमलाइट में बने हुए हैं।
जेठालाल’ की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

दिलीप जोशी को असली पहचान तब मिली जब उन्हें टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने का मौका मिला। साल 2008 में आए इस शो में ‘जेठालाल’ बनकर दिलीप जोशी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। मालूम हो कि दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिलने से पहले कुछ समय के लिए बेरोजगार भी थे। उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपकलाल का रोल ऑफर हुआ था लेकिन फिर उन्हें लगा कि वो जेठालाल का रोल ज्यादा बेहतर निभा सकते हैं और फिर उन्होंने जेठालाल का रोल मिला और फिर उनकी किस्मत बदल गई।
Dilip Joshi Net Worth

जेठालाल का किरदार इस शो की जान है, इसलिए दिलीप जोशी ‘तारक मेहता…’ की पूरी स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और कयासों के मुताबिक, मेकर्स उन्हें हर एक एपिसोड की शूटिंग के लिए लगभग 1.5 लाख से 2 लाख की मोटी रकम देते हैं। दिलीप जोशी को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में Audi Q7 जैसी शानदार लग्जरी एसयूवी शामिल है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा इनोवा और किआ की कई प्रीमियम गाड़ियां भी मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App




