Inject Well Construction News: कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती, 15 दिन में 50 इंजेक्ट वेल बनाने का लक्ष्य

Summary :

Inject Well Construction News: भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 दिनों के भीतर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोन में 50 इंजेक्ट वेल का निर्माण पूरा किया जाए। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के पानी को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर भू-जल स्तर बढ़ाना और भविष्य के जल संकट से राहत दिलाना है। ‘भू-जल संजीवनी’ अभियान जिला प्रशासन और क्रेडाई के सहयोग से शुरू किए गए ‘भू-जल संजीवनी’ अभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से…

Inject Well Construction News: भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 दिनों के भीतर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोन में 50 इंजेक्ट वेल का निर्माण पूरा किया जाए। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के पानी को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर भू-जल स्तर बढ़ाना और भविष्य के जल संकट से राहत दिलाना है।

‘भू-जल संजीवनी’ अभियान

जिला प्रशासन और क्रेडाई के सहयोग से शुरू किए गए ‘भू-जल संजीवनी’ अभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से इंजेक्ट वेल बनाए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इंजेक्ट वेल के माध्यम से वर्षा जल का बेहतर उपयोग होगा और भू-जल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने नागरिकों से भी जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

पर्यावरण संतुलन की दिशा में बड़ा बदलाव

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां अधिक मात्रा में वर्षा जल एकत्र होता है, ताकि उसका अधिकतम उपयोग भू-जल रिचार्ज में किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि यह पहल बिलासपुर में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल को शहर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।