Diljit Dosanjh के New Look से इंप्रेस नहीं हुए फैंस, प्राइवेट जैट में पॉपुलर सिंगर ने दिखाया अपना स्वैग

Summary :

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘चमकीला’ से उनका नया लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पोस्टर रिलीज़ से पहले ही दिलजीत का ये लुक वायरल हो गया है जिसे लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सिंगर का कोई गाना हो या फोटो चंद मिनटो में इंटरनेट वर्ल्ड वायरल हो जाता है। वैसे दिलजीत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। मगर इसी बीच फिल्म के पोस्टर रिलीज से पहले ही दिलजीत की लुक वायरल हो गया है जिसने फैंस की सारी उम्मीदें पर पानी फेर दिया है।
दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह नए लुक में दिख रहे हैं। व्हाइट हुडी और चेक पैंट में दिलजीत का स्वैग से भरा अंदाज देख लोगों का मूड खराब हो गया है। उनके इस नए लुक को देखकर कोई उनका मजाक उड़ा रहा है तो तो कुछ लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। 

अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में पंजाबी में लिखा, “काडे बिल्लो सी साइड काडे जेट ते” दिलजीत ने इन तस्वीरों में प्लेन में ट्रैवल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटोज में प्लेन की झलक भी दिखाई है। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘नया लुक नहीं जच रहा पाजी।’ तो वहीं कॉमेंट में कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि दिलजीत ने अपने बाल कटवा दिए हैं क्या?
बता दें कि फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। ‘चमकीला’ की कहानी पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है। मशहूर फिल्म मेकर  इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने जब आपस में मिलकर इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग दो साल पहले की थी। इम्तियाज अली के भाई साजिद अली को इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा मिला है।

Desk Team