Diljit Dosanjh के सपोर्ट में लिखी पोस्ट को किया Remove, क्या Naseeruddin Shah को हुआ अपनी गलती का अहसास?

Summary :

हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) विवादों के घेरे में नजर आई। उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इतना ही नहीं, फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया और इसके साथ ही FWICE ने दिलजीत को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) से हटाने की मांग तक कर डाली। हालांकि अब इस विवाद पर काफी हद तक विराम लग चुका है। नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा इसी बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने दिलजीत के समर्थन में…

naseeruddin shah

हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) विवादों के घेरे में नजर आई। उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इतना ही नहीं, फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया और इसके साथ ही FWICE ने दिलजीत को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) से हटाने की मांग तक कर डाली। हालांकि अब इस विवाद पर काफी हद तक विराम लग चुका है।

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा

इसी बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने दिलजीत के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह पोस्ट डिलीट हो गई। इस पर भी लोगों ने नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथों लिया और कई लोगों ने यह मान लिया कि उन्होंने डरकर पोस्ट हटा दी। अब खुद नसीरुद्दीन शाह ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

naseeruddin shah

एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट नहीं की, बल्कि फेसबुक की ओर से पोस्ट हटाई गई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें इस विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अब भी अपने विचारों पर अडिग हैं।

“कोई मलाल नहीं है”

नसीरुद्दीन ने कहा, “अगर मेरी पोस्ट का यही कारण माना जाए कि मैं दिलजीत के समर्थन में हूं, तो यही सही। लेकिन मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मैंने जो कहना था, कह दिया और मैं आज भी उसी बात पर कायम हूं। इंडस्ट्री से मुझे समर्थन नहीं मिलने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं थी। शायद उन लोगों के पास खोने के लिए बहुत कुछ है या फिर वे मेरी बात से असहमत हैं।”

शायरी में दिया जवाब

नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक शायरी के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,
“मुझे दे ना गज में धमकियां,
गिरे लाख बार ये बिजलियां,
मेरी सल्तनत यही आशियां,
मेरी मिल्कियत यही चार दीवारी।”
यह शायरी मशहूर शायर जिगर मुरादाबादी की है, जिसे शाह ने एक करारा जवाब बनाने के लिए इस्तेमाल किया।

naseeruddin shah

“दिलजीत दोसांझ के साथ खड़ा हूं”

बता दें, नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि, “मैं दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ खड़ा हूं। एक खास संगठन लंबे समय से उन्हें निशाना बनाने का मौका तलाश रहा था, जो अब उन्हें मिल गया है। इस फिल्म की कास्टिंग दिलजीत का फैसला नहीं था, यह निर्देशक का निर्णय था। लेकिन लोग निर्देशक को नहीं जानते, दिलजीत को जानते हैं। जो लोग मुझसे कहते हैं पाकिस्तान जाओ, मैं कहूंगा- तुम कैलाश जाओ।”

बता दें, दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ 27 जून को रिलीज हुई थी, लेकिन भारत में यह फिल्म बैन कर दी गई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर दिलजीत को ट्रोल किया गया, वहीं अब नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का खुला समर्थन उन्हें एक बड़ा सहारा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: RJ Mahvash संग डेटिंग रूमर्स को लेकर Siddhu ने Chahal की खींची टांग, कहा- ‘गर्लफ्रेंड बदल लेता है…’

Yashika Jandwani