फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में निकाह कर लिया है। वैसे मशहूर निर्देशक उनक सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार हो गए हैं,जिन्होंने हाल ही के दिनों में ब्याह रचाया है। इस दौरान अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जिंदगी के इस बेहद खूबसूरत लम्हे की एक फोटो शेयर करी है।

निर्देशक अली अब्बास ने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ एक झलक साझा की है,जो इस कपल के निकाह के वक्त की है।

अली ने अपने इंस्टा पर ये तस्वीर शेयर करके इसके कैप्शन में ‘बिस्मिल्लाह’ लिखा है,जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से पकड़ा हुआ है। वहीं दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि अली ने अभी तक न ही अपनी पत्नी का नाम बताया और न ही उन्होंने किसी को इनका चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया है।
अली अब्बास के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें बधाइयां लिखकर विश कर रहे हैं। अली की करीबी दोस्त कही जाने वालीं कैटरीना कैफ ने उन्हें शादी विश करते हुए लिखा है,आप दोनों को बधाई। वहीं कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा है, Congratulations you guys। इन स्टार्स के अलावा कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर फैन्स यह पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी दुल्हन कौन हैं।

अली की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो डायरेक्टर पहली दफा ओटीटी प्लेअफॉर्म पर दस्तक देने वाले हैं। खास बात उनके द्वारा तैयार की गई तांडव वेब सीरीज 15 जनवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं। बता दें यह पॉलिटिकल और क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।


Download Android App
Download iOS App



