Don 3 में Shahrukh को निकालने की ये वजह बताई डायरेक्टर Farhan ने, कहा ‘ किसी को रिप्लेस…. ‘

Summary :

फरहान अख्तर ने जब से डॉन की नेक्स्ट इन्सटॉलमेंट में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह का नाम लिया है। तब से लोगों की disappointment  उन्हें देखने को मिल रही है। एक्टर डायरेक्टर और स्टोरी टेलर फरहान अख्तर को डॉन फिल्म frenchise से शाहरुख़ को रिप्लेस कर रणवीर को फिल्म में लेने की खबर के बाद से बहुत क्रिटिसिज़म झेलना पड़ रहा है। शाहरुख़ और डॉन फिल्म की पहले से ही एक ऑडियंस रही है जो अब रणवीर को फिल्म में देख नए एक्टर को पचा नहीं पा रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि डॉन में से शाहरुख़…

फरहान अख्तर ने जब से डॉन की नेक्स्ट इन्सटॉलमेंट में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह का नाम लिया है। तब से लोगों की disappointment  उन्हें देखने को मिल रही है। एक्टर डायरेक्टर और स्टोरी टेलर फरहान अख्तर को डॉन फिल्म frenchise से शाहरुख़ को रिप्लेस कर रणवीर को फिल्म में लेने की खबर के बाद से बहुत क्रिटिसिज़म झेलना पड़ रहा है। शाहरुख़ और डॉन फिल्म की पहले से ही एक ऑडियंस रही है जो अब रणवीर को फिल्म में देख नए एक्टर को पचा नहीं पा रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि डॉन में से शाहरुख़ कहा गए? आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया? अब इन्ही सवालों के बीच फरहान ने एक बयान जारी कर लोगों के सवालों का जवाब दिया है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शायद शाहरुख़ और फरहान के बिच में सब कुछ ठीक नहीं है। 

हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में फरहान ने फैंस की तरफ से आ रही अटकलों के बाद कहा,’मैं किसी रिप्लेस करने की स्थिति में नहीं हूं। ये ऐसी चीजें हैं जिन पर हमने सालों से चर्चा की है, मैं कहानी को एक निश्चित दिशा में ले जाना चाहता था, किसी तरह हम आम सहमति नहीं बना सके। हम आपसी सहमति से यह जानते हुए अलग हुए कि संभवत: यह बेहतरी के लिए ही है। ये फैसला बस इसी बात को ध्यान में रख कर लिया गया है’ साथ ही फरहान ने कहा कि कुछ ऐसा ही हमें साल 2006 में भी देखने को मिला था जब लोग डॉन में शाहरुख़ को Big B की जगह नहीं एक्सेप्ट कर पा रहे थे। तो ज़ाहिर सी बात है की लोगों को चीज़ें एक्सेप्ट करने में टाइम लगेगा। पर फरहान रणवीर को ले कर काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रहे हैं। 

फरहान ने कहा कि वो रणवीर के फिल्म में आने से काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा ‘मैं वास्तव में रणवीर के बोर्ड पर आने से उत्साहित हूं। वह बहुत उत्साहित है और फिल्म को शुरू करने के लिए रेडी भी है । यह एक बड़ी फिल्म है, ये फिल्म पूरी तरह से एक अभिनेता के point of view पर आधारित है , यह करना एक बड़ी बात है, और हम रणवीर को इसमें शामिल करने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि उनकी ऊर्जा हमें ऊर्जावान बना रही है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)


डॉन फिल्म के टीज़र में रणवीर काफी dapper लुक में नज़र आ रहे हैं। Black Lather जैकेट और पैंट में रणवीर काफी डार्क और हैंडसम नज़र आ रहे है। 

Desk Team