आदित्य को छोड़ मलंग की स्क्रीनिंग में दिशा पटानी इस स्टार के साथ आयी नजर, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसी वजह से इंटरनेट पर उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसी वजह से इंटरनेट पर उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है। दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक बेहतरीन फोटोज अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं।
हाल ही में दिशा पटानी की मच अवेटेड फिल्म मंगल शुक्रवार 7 फरवरी यानी आज रिलीज हो चुकी है।  फैंस के पॉजीटिव रिव्यूज डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन को अभी से हिट करार दिया गया है। वैसे फैंस के लिए आदित्य और दिशा पटानी की फिल्म मलंग किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस फिल्म में दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर आएंगे। फिल्म में दोनों की गजब की केमिस्ट्री बताई जा रही है। 
बीती रात गुरूवार को मुंबई में फिल्म मलंग की स्क्रीनिंग रखी गई है,जिसमें दिशा पटानी और आदित्य को छोड़ टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दी। इस बीच टाइगर यहां दिशा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। 
फिल्म मलंग की स्पेशल स्क्रीनिंग
बीती गुरूवार की रात को फिल्म मलंग की टीम बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का अयोजन किया गया था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ,रकुल प्रीत,अमृता खान विलकर,मनीष पॉल,नोरा फतेही सहित फिल्म के स्टार कास्ट तक सभी मौजूद थे। 
इस दौरान दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने खूब महफिल भी लूटी। क्योंकि ये कपल कपल एक साथ डांस करते हुए दिखाई दिया तो कैमरे इन्हीं पर टिक गए और अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

बता दें कि दिशा और टाइगर दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी तक ठीक से कुछ भी बताया नहीं है। फिल्म मलंग मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी है। 
जबकि इस फिल्म को अंकुर गर्ग और जय सेवकरमानी ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा ऑदित्य रॉय कपूर,कुणाल खेमू,अनिल कपूर और एवराम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

Desk Team