कौन कहता है कि एक बार ब्रेकअप होने के बाद प्यार भुला दिया जाता है, एक बार जिससे प्यार होता है उसे भूल पाना लगभग नामुमकिन जैसा होता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसी चीज़ देखने को मिली, जिसने हर किसी को ये भरोसा दिला दिया कि ब्रेकअप होने के बाद भी खुद के प्यार की कुछ यादें हमेशा दिल में रह जाती है।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को कुछ हमलावरों ने फायरिंग की। इस घटना में एक्टर के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि टाइगर को मामूली चोटें आईं। इस घटना की खबर सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। लेकिन खास बात ये रही कि इस दौरान एक्ट्रेस और टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी टाइगर का हालचाल जानने के लिए उनके घर पर पहुंचीं।
टाइगर से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर के बाद दिशा पाटनी जल्दबाज़ी में उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं। हालांकि इस दौरान पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी कार से उतरकर तेजी से घर के अंदर जाते देखा जा सकता है। वीडियो में दिशा काफी सीरियस नजर आईं और उन्होंने बाहर मौजूद फोटोग्राफरों से बातचीत किए बिना सीधे घर के अंदर जाना बेहतर समझा। अब आखिर ऐसा हो भी क्यों ना जिससे एक टाइम पर मोहब्बत रही हो, उसके ऊपर हमले की बात सुनकर कोई भी परेशान हो ही जाएगा।
हालांकि उनकी इस मुलाकात के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, दोनों कलाकारों ने ऑफिशियल रूप से अपने पर्सनल रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कोई बात नहीं कही है।
फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुई फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ रविवार को जुहू के पुष्पा पार्क स्थित एक क्लब में फुटबॉल खेलने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई। ड्राइवर को गोली लगने के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और हमले की सिचुएशन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टाइगर को अस्पताल से मिली छुट्टी, ड्राइवर की हालत पर अपडेट

नानावटी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, टाइगर के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी थी। उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ने की संभावना जताई गई थी। दूसरी ओर, टाइगर को मामूली खरोंचें आई थीं। अस्पताल में उनकी चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद एक्टर के फैंस ने उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। वहीं, उनके ड्राइवर के इलाज को लेकर भी लोगों की नजर बनी रही।
करीब छह साल तक चर्चा में रहा टाइगर और दिशा का रिश्ता

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते की चर्चा लंबे समय तक बॉलीवुड में होती रही है। लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, वो बात अलग है कि उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया था। फिल्मी करियर के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने की खबरें आईं और वो 2018 में रिलीज हुई फिल्म बागी 2 और म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में साथ नजर आए थे।
दोनों को कई बार डिनर डेट, छुट्टियों और कई जगहों पर एक साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। जुलाई 2022 में खबरें आईं कि करीब छह साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, अलग होने की खबरों के बावजूद दोनों के बीच अच्छे रिलेशन बने रहने की चर्चाएं होती रही हैं। अब टाइगर पर हमले की खबर के बाद दिशा का उनसे मिलने पहुंचना सुर्खियों में है।
Read More: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अब तक क्या-क्या हुआ? पुलिस की जांच में सामने आए नए अपडेट


Download Android App
Download iOS App




