Disha Patani Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड क्विन दिशा पाटनी आए दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी रहती है। कुछ समय पहले ही उनको अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा गया था, जिसके बाद हर कोई ये कयास लगाने लगा कि दिशा उन्हें डेट कर रही है, लेकिन अब हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इन सारी अटकलों पर पानी फेर दिया है, क्योंकि इस वीडियो में एक्ट्रेस नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक मास्क पहने शख्स के साथ दिखाई दीं, जिस वजह से अब उनके दूसरे अफेयर की खबरे सामने आने लगी हैं और फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं दिशा के रूमर्ड बॉडफ्रेंड?
Who is Talwinder Singh Sidhu: कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू?
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दिशा पाटनी के साथ दिखने वाला यह शख्स और कोई नहीं बल्कि तलविंदर सिंह सिद्धू है, जिन्हें स्टेज नेम तलविंदर से जाना जाता है. तलविंदर एक पंजाबी सिंगर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं जिनके गाने बेहद ही कम समय में काफी ज्यादा वायरल हुए हैं. ऐसे में दिशा को उनके साथ देख कर ये माना जाने लगा है कि दिशा अब उन्हें डेट कर रही हैं.
Disha Patani Boyfriend Talwinder: किसके साथ काम कर चुके हैं तलविंदर?

हालांकि ये बात कन्फर्म नही है, क्योंकि दिशा और तलविंदर में से किसी ने भी इस बात को ऑफिशयली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन जिस तरह दोनों एक साथ स्पॉट हुए हैं, उसे देखकर लोगों का ये कयास लगाना गलत भी नहीं है. अगर हम बात करें तलविंदर कि तो उन्होंने कई बड़े सिंगर्स के साथ गाने गाए और परफॉर्म किया है। इस लिस्ट में यो यो हनी सिंह, करण औजला और कई दूसरे आर्टिस्ट्स शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तलविंदर अपनी प्राइवेट लाइफ को करियर से अलग रखना चाहते हैं, इसलिए वो ज्यादातार प्रोफेशनल मामलों में कोई भी ऐसी बात नहीं करते जो कि उनकी किसी भी पर्सनल चीज़ को एक्सपोज करे. हालांकि फैंस इस अफेयर की खबर को सुनने के बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दिए हैं.
Disha Patani Rumoured Boyfriend: युजवेंद्र चहल संग भी जुड़ा था दिशा पाटनी का नाम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडया X पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी दिशा पाटनी के अफेयर की खबर सामने आई थी, पर बाद में पता चला कि ये सारी बाते रूमर्ड थी, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में दिशा पाटनी ऑफिशयली किसको अपना बॉयफ्रेंड बताती हैं.
Read More: रंदीप हुड्डा का O Romeo से एग्ज़िट, शाहिद कपूर की फिल्म में क्यों नहीं करेंगे काम?


Download Android App
Download iOS App




