फिल्म दर फिल्म दिशा पटानी बॉलीवुड में खुद को एक सफल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित करने की राह में आगे बढ़ रही है। हाल ही में दिशा पटानी की फिल्म मलंग बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन बटोरा है।
.jpg)
फिल्म मलंग में दिशा के साथ आदित्या रॉय कपूर लीड रोल में है। दिशा इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही है। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी की गयी है। अपनी एक्टिंग के अलावा दिशा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती है।
.jpg)
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा पटानी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो रविवार का है जब दिशा मुंबई के एक रेस्त्रां से बार आती हुई स्पॉट की गयी।
.jpg)
पपराजी का हुजूम दिशा की तस्वीरें खींचने के लिए उनकी तरफ बढ़ा तभी उनकी गाड़ी के बेहद करीब खड़े एक फोटोग्राफर को हटाने के चक्कर में उनके बॉडीगॉर्ड का पारा चढ़ गया। फोटोग्राफर ने नहीं हटने पर दिशा के बॉडीगॉर्ड ने उसके साथ धक्का मुक्की भी की।
.jpg)
इस दौरान दिशा और उनकी दोस्त अन्य फोटोग्राफरों को पोज़ देते हुए गाडी में बैठे और वहां से निकल गए। फोटोग्राफर और बॉडीगॉर्ड के बीच मामला बढ़ता देखा दिशा के मैनेजर को बीच-बचाव करना पड़ा पर मामला शांत करने करने के लिए उन्होंने माफ़ी भी मांग ली।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों दिशा अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म मलंग की सक्सेस एन्जॉय कर रही है। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे में भी लीड रोल निभाने जा रही है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



