टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने शेयर किया थ्रो बैक वीडियो , एक्टर ने किया ये प्यारा कमेंट

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है और इस मौके पर फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज ने भी एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दी है। इन बधाई संदेशों में सबसे खास रहा दिशा पटानी का बर्थडे विश, जिन्होंने सबसे अलग अंदाज में टाइगर को बधाई दी।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है और इस मौके पर फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज ने भी एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दी है। इन बधाई संदेशों में सबसे खास रहा दिशा पटानी का बर्थडे विश, जिन्होंने सबसे अलग अंदाज में टाइगर को बधाई दी। 
दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया है , जिसमे वो टाइगर श्रॉफ के साथ डांस करती नजर आ रही है। दोनों इस वीडियो में ऋतिक रौशन के हिट डांस नंबर बैंग बैंग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है। 
इस थ्रो बैक वीडियो के कैप्शन में दिशा ने लिखा, ‘ ये हमारा पहला एक-साथ डांस ब्लॉक था।  तुम्हारे साथ डांस करते हुए में काफी नर्वस हो रही थी। तुम्हारे साथ डांस स्टेप मैच करना काफी मुश्किल है। जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां बाघ, इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दो रोनी। 
दिशा के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में लिखा, ‘सो क्यूट , थैंक यू डी। साथ में उन्होंने दिल की इमोजी भी कमेंट की है।  बता दें दिशा और टाइगर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में रहे है और बीते दिनों खबर आयी थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों के बीच अब भी अच्छी और गहरी दोस्ती है। 
हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की और हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। फैंस के बीच इनकी जोड़ी काफी मशहूर है और काफी पसंद भी की जाती है। 
 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा की पिछली रिलीज़ फिल्म मलंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया है। वहीं टाइगर श्रॉफ जल्द अपनी अगली फिल्म बाघी 3 में श्रद्धा कपूर के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक्शन पैक धमाल मचाने वाले है। 

Ujjwal Jain