एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस अक्सर जिम में पसीना बहाती दिख जाती हैं। खैर इस बात में कोई शक नहीं है अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। जिनमें वो जिम में एक्सरसाइज करती दिखाई देती हैं।

हाल ही में दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वर्क आउट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक्ट्रेस 80 किलो से रैक पुलिंग करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ना सिर्फ उसे पुल किया है बल्कि बिना तकलीफ के पुल किया है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स उनके इस मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने कथिक गर्लफ्रेंड की इस वीडियो पर कमेंट किया है।
दिशा पटानी द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो 80 किलो का रैक पुलिंग करती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखा, रैक पुल 5 रेप्स 80 किलो। उनके इस साहसी एक्सरसाइज पर कई सेलेब्स की प्रतिक्रिया आ रही है। टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करके दिशा के लिए कमेंट किया वंडर वुमन। वहीं उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया है कि तुम फायर हो। इस बीच एक्टर की मां आयशा ने भी कमेंट करके बीस्ट लिखा। कुलमिलाकर पूरा श्रॉफ परिवार ने एक्ट्रेस की वीडियो को पसंद किया है।

दिशा की अपकमिंग फिल्में?
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों दिशा अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म ‘योद्धा’ में काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘एक विलेन 2’ में भी नजर आएंगी जो इसी साल रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



