अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई में नजर आ चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस शीन दास शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शीन दास अपने बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर रोहन राय संग अपनी लाइफ के नए सफर की शुरुआत करने का फैसला किया है। रोहन और शीन ने टीवी सीरियल पिया अलबेला में साथ काम किया है और अब 22 अप्रैल 2023 को दोनों कश्मीर में सात फेरे लेंगे।

बता दें कि टीवी एक्टर रोहन राय साल 2020 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनकी गर्लफ्रेंड और सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान मौत की खबर सामने आई थी। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा की मौत की खबर से रोहन को गहरा सदमा पहुंचा था। हालांकि उसके दो साल बाद नवंबर 2022 में रोहन ने नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की खबर दी थी।

हाल ही में दिए मीडिया इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए रोहन ने कहा कि “शीन का परिवार जब भी कश्मीर के बारे में बात करता है, तो काफी इमोशनल हो जाते हैं, इसलिए हम वहां कुछ खूबसूरत यादें बनाना चाहते थे। शादी दो दिन की इंटीमेट सेरेमनी होगी। हमारे परिवारों के अलावा, कुछ करीबी इंडस्ट्री फ्रेंड्स को इनवाइट किया गया है।”

दरअसल, रोहन और शीन के बीच अगस्त 2018 में उनके शो ‘पिया अलबेला’ के खत्म होने के बाद मुश्किल से बातचीत होती थी। मगर, एक्टर की गर्लफ्रेंड दिशा की अचानक मौत के बाद शीन और रोहन के बीच फिर से बात होने लगी थी। शीन संग अपने रिलेशन पर रोहन ने कहा कि “शूटिंग के दौरान हम सौहार्दपूर्ण थे और जब मैं व्यक्तिगत रूप से किसी न किसी पैच से गुजर रहा था, तो शीन और मैं करीबी दोस्त बन गए।”

वहीं एक्ट्रेस ने कहा, “जब हमने बात करना शुरू किया, तो उन्हें दुखी देखकर मेरा दिल टूट गया। मैं एक दोस्त के तौर पर उनके लिए चिंतित थी। अब जब हम शादी कर रहे हैं, तो मैं सबको बताती हूं कि मैं एक दोस्त से शादी कर रही हूं। एक दिन मैंने उनसे कहा था कि उन्हें शादी के बारे में सीरियसली सोचना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



