बिजनेसमैन से सगाई करने पर Divya Agarwal पर लगा ‘गोल्ड डिगर’ का टैग,एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Summary :

दिव्या अग्रवाल एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। इन दिनों दिव्या और बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दिव्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी और अब उन्होंने इन तमाम ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

‘बिग बॉस ओटीटी’
के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल ने कम समय
में ही लोगों के बीच अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है। दिव्या एक ऐसी
एक्ट्रेस है जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। इन
दिनों दिव्या और बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर
छाई हुई है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दिव्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी और अब उन्होंने इन तमाम
ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

Divya ❤️ Varun on Twitter:

दिव्या अग्रवाल
पहले एमटीवी के प़ॉपुलर रिएलिटी शो
‘स्प्लिट्सविला‘ में उनके साथ नजर आए प्रियंक को डेट कर चुकी है। उन्हें डेट
करने के बाद दिव्या वरूण सूद को डेट करने लगी। वरूण को लंबे समय तक डेट करने के
बाद दिव्या ने कुछ महीनों पहले ही उनसे ब्रेकअप कर लिया और अपूर्व पडगांवकर के साथ
सगाई करके सबको चौंका दिया है। दिव्या ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी और
अपूर्व की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है
, जिसके बाद उन्हें लोग ट्रोल करने लगे है।

Divya Agarwal | Apurva Padgaonkar | Engagement

वरूण और
दिव्या की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। ऐसे में उनसे ब्रेकअप करने के कुछ
महीनों बाद ही उन्होंन जिस तरह से अपूर्व संग सगाई कर ली
, इस बात पर अब दिव्या को ट्रोल करने के साथ साथ कई बातें सुनाई जा
रही है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें
‘गोल्ड डिगर‘ तक कहके बुला दिया है। लेकिन दिव्या ने भी चुप
रहने की बजाय इन तमाम ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है।

Divya Agarwal on 'Abhay 3': 'It has become a brand, I always wanted to be a

हाल ही में एक
इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने अपनी सगाई पर कहा
,’मेरी सगाई हो चुकी हैं ऐसे में लोगों को इसे लेकर थोड़ा सा
संवेदनशील होना चाहिए। मैं बहुत खुश हूं और अपूर्व के साथ लाइफ स्पेंड करने के लिए
एक्साइटेड भी। अपूर्व के साथ अपना जीवन बिताना चाहती हूं
’।

Divya Agarwal makes her relationship official with Apurva Padgaonkar on her  birthday bash, SEE PICS | PINKVILLA

बता दें कि
दिव्या वरूण सूद को डेट करने से पहले अपूर्व को करीब
3 सालों तक डेट कर चुकी है। उस वक्त तो दोनों ने अपनी राहें
अलग कर ली थी
, लेकिन दिव्या ने
खुद बताया कि वरूण से अलग होने के बाद अपूर्व उनके साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहे
और उन्हें संभाला। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि लोगों को दूर दूर तक इस बात का कोई
अंदाजा नहीं था कि दिव्या अपूर्व संग सगाई करने वाली है
, जिसकी वजह से उनकी सगाई से हर कोई काफी शॉक्ड था। 

Desk Team