फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक सोनू निगम ने पिछले दिनों टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर कई आरोप लगाए हुए उन्हें म्यूजिक माफिया तक सोनू निगम ने कह दिया। इसके बाद दोनों के बीच में अब विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।

हालांकि सोनू निगम ने वीडियो शेयर करके कई आरोप भूषण कुमार पर लगाए थे जिसका जवाब दिव्या खोसला कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दिया है। सोनू निगम को एहसान फरामोश और मतलबी दिव्या ने अपनी वीडियो में कहा है।

इंस्टाग्राम पर दिव्या ने अपनी वीडियो शेयर की और लिखा, ये है कड़वा सच। जबकि उन्होंने वीडियो में कहा, कुछ दिनों से सोनू निगम जी टी-सीरीज के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं लेकिन सच ये है कि हमने अब तक कई सारे नए लोगों को काम दिया है जिनका इंडस्ट्री से कोई लेना देना ही नहीं था। सोनू निगम आप तो बहुत बड़े कलाकार हैं तो आपने कितनों की मदद की है अब तक? या कभी हमारे पास ये कहकर आए हो कि इनकी मदद करा दो या उनकी?”
इस वीडियो में दिव्या ने सोनू निगम को स्वार्थी व्यक्ति कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सोनू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भूषण कुमार को अकेला छोड़ दिया जब उनके ससुर गुलशन कुमार के निधन के बाद और दूसरी कंपनी जॉइन कर ली थी। इतना ही नहीं, उस समय जो मदद इन्होंने भूषण की की थी उसका ये एहसान जता रहे हैं। इसी के साथ दिव्या ने सवाल करते हुए पूछा कि अबू सलेम के साथ उनके क्या रिश्ते थे जो भूषण को उन्हें लेकर उनसे ही मदद मांगनी पड़ी?

सोनू निगम के सभी आरोपों को दिव्या ने अपने इस वीडियो में खारिज किये और कहा कि अब वो बेरोजगार लोगों को एक जुट करके टी-सीरीज के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दिव्या के इस वीडियो पर सोनू निगम ने भी चुटकी ली और कहा, पेश है दिव्या खोसला कुमार। मुझे लगता है कि ये अपना कमेंट्स ओपन करना भूल गई हैं। आइये इसमें इनकी मदद कर दें।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा करते हुए दिव्या ने कमेंट्स सेक्शन बंद कर दिया। ऐसे में दिव्या के इस वीडियो पर फैंस कमेंट नहीं कर सकते। इसी को लेकर सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया इस पर दी।


Download Android App
Download iOS App



