अक्सर देखा गया है कि अहम मौकों पर सेलिब्रिटीज वार्डरॉब मॉलफंक्शन या फिर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती है। कुछ मजाक का पात्र बन जाते है तो कुछ बेहद समझदारी से खुद को संभल लेते है। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस और निर्माता दिव्या खोसला कुमार के साथ भी हुआ।

दरअसल, बीते हफ्ते मुंबई में लक्मे फैशन वीक का आयोजन किया गया , जिसमे खेल और सिनेमा जगत के कई नामी चेहरों ने रेम्प वॉक किया। दिव्य्या खोसला कुमार भी लक्मे फैशन वीक में नजर आयी लेकिन इस दौरान उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा।

दिव्या ने रैम्प वॉक के लिए सिल्वर कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। साथी ही उन्होंने हैवी नेकलेस भी कैरी किया था। रेड लिपस्टिक और खुले बालों में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थी।

जैसे ही दिव्या रैम्पवॉक करने के लिए जैसे ही स्टेज पर आयी, उनकी ड्रेस का साइड बटन खुल गया। दिव्या ने बेहद समझदारी से अपनी ड्रेस को संभाला और ड्रेस को जोर से पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने ड्रेस को पकडे हुए ही अपनी कमर पर हाथ रखकर रैम्प वॉक पूरा किया।

देखिये दिव्या खोसला कुमार का वायरल वीडियो
इस ऊप्स मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और जिस तरह दिव्या ने समझदारी से काम लेते हुए प्रजेंस ऑफ माइंड दिखाया , यूजर्स उनकी खूब तारीफें कर रहे है। कई यूजर्स ने उन्हें बहादुर लड़की और उनकी समझदारी को काबिल-ए-तारीफ बताया।

बता दें, लैक्मे फैशन वीक में आखिरी दिन करीना कपूर ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इस मौके पर करीना ग्रीन कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आयी। करीना इस फैशन वीक में मुख्य आकर्षण का केंद्र भी रही।


Download Android App
Download iOS App



