Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस Divyanka Tripathi को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह और उनके पति Vivek Dahiya जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के एक दशक बाद ‘नन्हे मेहमान’ की आहट, परिवार में जश्न का माहौल

बताया जा रहा है कि शादी के 10 साल बाद कपल की जिंदगी में ये नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। परिवार और करीबी दोस्तों में इस खबर से खुशी का माहौल है और सभी इस पल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक इस खुशखबरी को लेकर कपल की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।
Divyanka Vivek First Child: जल्द होगा बेबी शॉवर, खास लोगों के बीच होगी सेलिब्रेशन

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिव्यांका के लिए जल्द ही एक इंटीमेट बेबी शॉवर फंक्शन आयोजित किया जाएगा। इस फंक्शन में सिर्फ परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, कपल इस खास फेज को काफी प्राइवेट तरीके से एंजॉय कर रहा है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं, इसलिए इस बार भी वे ज्यादा पब्लिसिटी नहीं चाहते। कहा जा रहा है कि परिवार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और घर में पहले से ही जश्न जैसा माहौल बना हुआ है।
Divyanka Baby Shower: पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें, फैंस कर रहे ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

ये पहली बार नहीं है जब दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है। इससे पहले 2018 और 2020 में भी ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं, जिन्हें बाद में गलत बताया गया था। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि रिपोर्ट्स ज्यादा मजबूत बताई जा रही हैं और परिवार की खुशी भी साफ नजर आ रही है। यही वजह है कि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार खबर सच निकले।
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां दोस्ती प्यार में बदली और फिर 2016 में शादी कर ली। अब फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब कपल खुद इस खुशखबरी को आधिकारिक तौर पर शेयर करेगा।


Download Android App
Download iOS App




