Diwali 2025 Mehndi designs: अभी तक नहीं मिले दीवाली पर मेहंदी लगाने के लेटेस्ट डिज़ाइन, तो सेव करें ये आर्टिकल

Summary :

Diwali 2025 Mehndi designs: तीज-त्योहार के मौके पर हर महिला सजना-संवरना चाहती है। ऐसे में, दीवाली जैसा बड़ा फेस्टिवल हो और हाथों में मेहंदी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता! जी हां, मेहंदी के बिना एक अच्छा आउटफिट हो या फिर मेकअप, सबकुछ अधूरा-सा लगता है। अगर आप भी इस दीवाली कुछ अलग और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मेहंदी के ऐसे 5 खूबसूरत और ईजी डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें मिनटों में हाथों पर लगाई जा सकता है। Diwali 2025 Mehndi designs 1. Mandala Mehndi…

Diwali 2025 Mehndi designs: तीज-त्योहार के मौके पर हर महिला सजना-संवरना चाहती है। ऐसे में, दीवाली जैसा बड़ा फेस्टिवल हो और हाथों में मेहंदी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता! जी हां, मेहंदी के बिना एक अच्छा आउटफिट हो या फिर मेकअप, सबकुछ अधूरा-सा लगता है। अगर आप भी इस दीवाली कुछ अलग और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मेहंदी के ऐसे 5 खूबसूरत और ईजी डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें मिनटों में हाथों पर लगाई जा सकता है।

Diwali 2025 Mehndi designs

1. Mandala Mehndi Design

Diwali 2025 Mehndi designs
Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)

यह मेहंदी डिजाइन आप खुद भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसे लगाना जितना आसान है, उतना ही खूबसूरत यह डिजाइन है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको बीच में एक गोला बनाना है और उसके चारों ओर छोटी-छोटी पत्तियां बना लें। ऐसा ही अपनी उंगलियों पर भी करें। इस डिजाइन को लगाने में बस 10 मिनट का समय लगेगा और यह ज्यादा ओवर भी नहीं दिखेगा।

2. Floral Mehndi Designs

Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)
Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)

फ्लोरल मेहँदी डिज़ाइन दिवाली के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।

3. Diwali Diya Mehndi Design

Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)
Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)

दिया डिज़ाइन भी आप अपनी मेहंदी में बनवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन से आपका हाथ भी भर जाएगा और डिजाइन भी काफी अलग और यूनिक लगेगी।

4. Full Hand Mehndi Design

Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)
Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)

अगर आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है, तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगा सकते हैं, ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है और दिवाली में आपके लुक को भी निखारता है।

5. Jaal Mehndi Designs

Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)
Diwali 2025 Mehndi designs(Source: Social Media)

जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचता है।

Also Read: Bridal Mehndi Designs 2025: इस वेडिंग सीजन आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन, देखें लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।