‘अच्छी लग रही हो, लेकिन स्मोकिंग छोड़ दो..’ मेलोनी से ये क्या कह गए तुर्की के राष्ट्रपति, मिल गया करारा जवाब

Summary :

Turkish President Remarks Meloni: सोमवार को इजरायल और गाजा युद्ध की समाप्ति पर मिस्र में शांति सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कई बड़े वैश्विक नेताओं की बैठक हुई। इस सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति, जर्मनी के चांसलर, कतर के अमीर समेत फ्रांस और ब्रिटेन के प्रमुख भी शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए रास्ता तलाशना था। इस सम्मेलन में नेताओं के बीच हंसी-मजाक भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Turkish President Remarks Meloni: एर्दोआन…

Turkish President Remarks Meloni: सोमवार को इजरायल और गाजा युद्ध की समाप्ति पर मिस्र में शांति सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कई बड़े वैश्विक नेताओं की बैठक हुई। इस सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति, जर्मनी के चांसलर, कतर के अमीर समेत फ्रांस और ब्रिटेन के प्रमुख भी शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए रास्ता तलाशना था। इस सम्मेलन में नेताओं के बीच हंसी-मजाक भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Turkish President Remarks Meloni: एर्दोआन को मेलोनी की चिंता

शिखर सम्मेलन के दौरान एर्दोआन ने कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की और हल्के-फुल्के अंदाज़ में माहौल को हास्यपूर्ण बनाए रखा। एर्दोआन इटली की पीएम से मजाक करते नजर आए। उन्होंने मजाक में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा कि उन्हें धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। शिखर सम्मेलन के दौरान, एर्दोआन ने मेलोनी से कहा, “आप बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन मुझे आपको धूम्रपान छुड़वाना होगा।”  इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Erdogan Meloni Meeting: मेलोनी ने दिया करारा जवाब

वीडियो में पास खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एर्दोआन की बात सुनकर ज़ोर से हंसते नजर दिखाई दिए। मैक्रों ने एर्दोआन का जवाब देते हुए कहा, “यह नामुमकिन है।” इसके बाद मेलोनी मुस्कुराईं और बोलीं, “मुझे पता है, मुझे पता है… लेकिन अगर मैं धूम्रपान छोड़ दूं, तो शायद मैं कम सामाजिक बन जाउंगी। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।”

Turkish President Remarks Meloni
Turkish President Remarks Meloni (Source: X)

Meloni Smoking Controversy

रिपोर्ट्स के अनुसार, एर्दोआन ने मजाक में यह भी दोहराया कि तुर्की ‘धूम्रपान-मुक्त भविष्य’ की दिशा में काम कर रहा है, यही वजह है कि वह जहां भी जाते हैं, लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बता दें कि इटल की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक किताब में कहा है कि धूम्रपान ने उन्हें ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सैयद सहित वैश्विक नेताओं से जुड़ने में मदद की।

ये भी पढ़ें- Israel Gaza Ceasefire Deal: गाजा में लागू हुआ युद्धविराम, अहम समझौते में 4 देशों के मध्यस्थों ने किए हस्ताक्षर

Neha Singh