Diwali 2025 Trendy Blouse Design: दीवाली पर ऑफिस पार्टी में दिखना है सबसे बेस्ट? पहनें ये ट्रेंडी ब्लाउज, मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग

Summary :

Diwali 2025 Trendy Blouse Design: त्योहारों और शादी के सीजन के साथ हर महिला अपने लुक को खास बनाना चाहती है। इस अवसर पर साड़ी और लहंगे के साथ पहनने के लिए सही ब्लाउज डिजाइन चुनना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये न केवल आपके कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके पूरे अंदाज को भी निखारता है। आजकल ब्लाउज की डिजाइन में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं, जो पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। चाहे आप क्लासिक, एंबेलिश्ड, या फिर वेस्टर्न टच वाली डिजाइन पसंद करें, हर स्टाइल में कुछ नया और खास होता…

Diwali 2025 Trendy Blouse Design: त्योहारों और शादी के सीजन के साथ हर महिला अपने लुक को खास बनाना चाहती है। इस अवसर पर साड़ी और लहंगे के साथ पहनने के लिए सही ब्लाउज डिजाइन चुनना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये न केवल आपके कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके पूरे अंदाज को भी निखारता है। आजकल ब्लाउज की डिजाइन में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं, जो पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। चाहे आप क्लासिक, एंबेलिश्ड, या फिर वेस्टर्न टच वाली डिजाइन पसंद करें, हर स्टाइल में कुछ नया और खास होता है।

Diwali 2025 Trendy Blouse Design

1. Corset Blouse

Diwali 2025 Trendy Blouse Design
Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)

अगर आपको ग्लैमरस दिखने का शौक है तो इस तरह का ट्यूब ब्लाउज अवश्य बना लें। इस तरह का ट्यूब ब्लाउज आपकी सिंपल सी साड़ीमें चार चांद लगा देगा। इसे आप साड़ी के साथ ही पहनेंगी तो ये ज्यादा अच्छा लगेगा। साड़ी के साथ पहनने पर जब एक साइड में इसमें पल्लु जाएगा, तो ये देखने में प्यारा लगेगा।

2. CutOut Blouse

Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)

जिन महिलाओं को ज्यादा डीप नेक या फिर बोल्ड लुक पसंद नहीं आता है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आप कटआउट ब्लाउज की मदद से ब्यूटीफुल दिख सकती हैं। यहां पर मस्टर्ड येलो कलर साड़ी के साथ महिला ने हैवी वर्क वेलवेट फैब्रिक पर कटआउट ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक निखार रहा है। आप ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो किसी भी प्लेन और ट्रेडिशनल साड़ी संग इसे कैरी हैवी लुक पा सकती हैं।

3. One Shoulder Blouse

Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)

फ्यूजन का ट्रेंड हमेशा से हाई रहता है। मलाइका अरोड़ा का ये कीहोल पैटर्न वाला वन-शोल्डर ब्लाउज उनके लुक को ग्लैम बनाता दिखा। इसे आप भी किसी रेडी टू वियर साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

4. Sleeveless Blouse

Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)

2025 में मिनिमलिस्ट ट्रेंड जोरों पर रहेगा। इस डिजाइन में ब्लाउज का फ्रंट हाई नेक होगा और बैक में कीहोल कट के साथ बटन क्लोजर रखें। यह डिजाइन सटल और रॉयल दोनों लगेगा, खासकर शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ। इसे स्मोकी आई लुक और sleek बन हेयरस्टाइल के साथ पेयर करें।

5. V- Neck Blouse

Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Trendy Blouse Design( Source: Social Media)

ब्लाउज का ये डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी कमाल का लगेगा। इसे बनवाते समय टेलर भैया को बताएं कि इसमें फ्रंट में आपको डीप नेक चाहिए। इसकी आस्तीन कोहनी तक होनी चाहिए और आस्तीन के किनारों पर लटकन अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।

Also Read: Diwali 2025 Mehndi designs: अभी तक नहीं मिले दीवाली पर मेहंदी लगाने के लेटेस्ट डिज़ाइन, तो सेव करें ये आर्टिकल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।