नहीं रहे ‘लगान’ के ईश्वर काका, आर्थिक तंगी में आमिर खान बने सहारा

Summary :

NULL

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास ने रविवार को अंतिम सांस ली। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ में ईश्वर काका का रोल निभाकर मशहूर हुए श्रीवल्लभ व्यास का निधन 60 साल की उम्र में जयपुर में हुआ।

व्यास लंबे समय से पैरालिसिस और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से गुजर रहे थे। लंबे वक्त से वह अस्पताल में भर्ती थे और आखिरकार उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया।

2008 में पैरालिसिस अटैक होने के बाद व्यास को बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। शुरुआती इलाज उन्होंने मुंबई में कराया फिर आर्थिक तंगी के चलते उनका परिवार जैसलमेर आ गया और यहीं उनका इलाज चलता रहा. पिछले दो साल से वह पत्नी शोभा और दो बेटियों के साथ जयपुर में रह रहे थे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक तंगी से गुजर रहे व्यास के परिवार को आमिर खान, इमरान खान और मनोज वायपेयी ने सहारा दिया। आमिर खान ने उनके इलाज से लेकर बेटियों की पढ़ाई तक की जिम्मेदारी उठाई।

बता दें, व्यास ने 1991 में फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया था। श्रीवल्लभ केतन मेहता की ‘सरदार’, शाहरुख खान के साथ ‘माया मेम साहब’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘सरफरोश’, ‘लगान’, ‘बंटी और बबली’, ‘चांदनी बार’ और ‘विरुद्ध’ सहित लगभग 60 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।

shri vallabh vyas

उन्होंने ‘आहट’, ‘सीआईडी’, ‘कैप्टन व्योम’ जैसे सीरियल में काम किया है। ‘कैप्टन व्योम’ में उनके काम को बहुत सराहा गया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team