Taapsee Pannu स्टारर Dobaaraa बॉक्स ऑफिस पर हुई क्रैश, दूसरे दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

Summary :

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की टाइम ट्रेवल से जुड़ी साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर ड्रामा ‘दोबारा’ ने दूसरे दिन भी निराशाजनक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म किया। ये फिल्म कुछ लाख जुटाने के लिए भी स्ट्रगल करती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म दोबारा को लेकर सुर्खियों
में छाई हुई हैं। फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी टाइम ट्रेवल से
जुड़ी साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर ड्रामा
‘दोबारा‘ 19 अगस्त 2022 को बॉक्स
ऑफिस पर रिलीज हुई। तापसी और अनुराग ने फिल्म का काफी प्रमोशन किया था। इतना ही
नहीं दोनों ने खुद ट्विटर पर विवाद भी मोल लिया और इसी चलते ट्विटर पर
‘दोबारा‘ को बायकॉट का भी सामना करना पड़ा।

हालांकि फिल्म को बायकॉट का फायदा तो नहीं मिला। बाकि सभी बॉलीवुड फिल्मों की
तरह तापसी की दोबारा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इतना ही
नहीं फिल्म दर्शकों को भी थियेटर तक नहीं खींच पा रही है। यही वजह है कि इसने महज
72 लाख से खाता खोला। अब खबरें ये आ रही हैं कि
‘दोबारा‘ की दूसरे दिन की कमाई में भी गिरावट ही देखने को मिली है।

Anurag Kashyap, Taapsee Pannu's 'Dobaaraa' Heading To Fantasia Film Fest

जी हां, तापसी पन्नू की ‘दोबारा‘ को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इसी का नतीजा है कि
फिल्म दूसरे दिन भी 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। तापसी की फिल्म
‘दोबारा‘ ने पहले दिन
बॉक्स ऑफिस पर 72 लाख रुपये की कमाई करते हुए ओपनिंग की। दूसरे दिन मूवी के
कलेक्शन में मामूली सा सुधार देखने को मिला है।
‘दोबारा‘ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन करीब 85 लाख रुपये कमाने में कामयाब हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
दोबारा ने दो दिन में कुल
1.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म को समीक्षकों
की तरह से ठीक ठाक रिव्यू मिले है, फिल्म को सस्पेंस से भरपूर कहानी बताई गई है। तापसी
और अनुराग की फिल्म की रेटिंग भी औसत व इससे ऊपर ही रही है। लेकिन फिर भी
सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच क्रेज देखने को नहीं मिल रहा
है।

Anurag kashyup taapsee pannu film dobaaraa box office collection day 1 तापसी  पन्नू की फिल्म 'दोबारा' की हुई धीमी शुरुआत, जानें क्या रहा कलेक्शन - India  Ahead Hindi

बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक
इंटरव्यू में बायकॉट पर बात करते हुए दोनों ने मजाक में कहा था कि हमारी फिल्म
‘दोबारा‘ को भी बायकॉट कर दीजिए ताकि इसे थोड़ा फेम
मिले। इसी बयान को लेकर ट्रोलर्स ने दोनों को घेर लिया और जमकर खरी-कोटी सुनाई थी।

Desk Team