Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, पर घरेलु बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी फिल्म- देखें आंकड़े

Summary :

Drishyam 3 Box Office Day 5: Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। Mohanlal की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। Drishyam 3 Box Office: पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद…

Drishyam 3 Box Office Day 5: Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। Mohanlal की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Drishyam 3 Box Office: पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट

Drishyam 3 Box Office Day 5
Drishyam 3 Box Office Day 5 (Source: Social Media)

आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये और फिर तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला और इसने 13.85 करोड़ रुपये अपने नाम किए।

Mohanlal Drishyam 3 Earnings: कैसा रहा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

Drishyam 3 Box Office Day 5
Drishyam 3 Box Office Day 5 (Source: Social Media)

पर, वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। अब तक डबल डिजिट में कमाई कर रही ये फिल्म सोमवार को सिंगल डिजिट पर आ गई। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 71.74 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 156.14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इसमें से 84.40 करोड़ रुपये सिर्फ ओवरसीज मार्केट से आए हैं।

Drishyam 3 Box Office Day 5: अगर फिल्म के प्रमुख आंकड़ों की बात करें तो:

Drishyam 3 Box Office Day 5
Drishyam 3 Box Office Day 5 (Source: Social Media)

डे 5 कलेक्शन: 7.35 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन: 61.80 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 156.14 करोड़ रुपये

Drishyam 3 Box Office Day 5
Drishyam 3 Box Office Day 5 (Source: Social Media)

Drishyam 3 साल 2026 की मलयालम भाषा की क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण Aashirvad Cinemas के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है। यह Drishyam 2 की सीक्वल और दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसी के साथ आपको बता दें कि फिल्म में Mohanlal के अलावा Meena, Ansiba Hassan, Esther Anil, Kalabhavan Shajohn, Siddique, Murali Gopy और Asha Sarath अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।