Drishyam 3 Day 4 Box Office: दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 4 दिनों में दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ से ज्यादा

Summary :

Drishyam 3 Day 4 Box Office: साउथ सिनेमा के महानायक मोहनलाल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के किंग बनकर उभरे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) इस समय सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ चार दिन हुए हैं, लेकिन इसकी कमाई के आंकड़े देखकर बड़े-बड़े मेकर्स के पसीने छूट गए हैं। ‘जॉर्जकुट्टी‘ का शातिर दिमाग एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले वीकेंड पर दर्शकों ने फिल्म को इतना प्यार दिया है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के नए झंडे गाड़ दिए…

Drishyam 3 Day 4 Box Office: साउथ सिनेमा के महानायक मोहनलाल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के किंग बनकर उभरे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) इस समय सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ चार दिन हुए हैं, लेकिन इसकी कमाई के आंकड़े देखकर बड़े-बड़े मेकर्स के पसीने छूट गए हैं।

‘जॉर्जकुट्टी‘ का शातिर दिमाग एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले वीकेंड पर दर्शकों ने फिल्म को इतना प्यार दिया है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर इस फिल्म ने कुल कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Drishyam 3 Day 4 Box Office: संडे को दिखा असली जलवा, चौथे दिन फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Drishyam 3 Day 4 Box Office
Drishyam 3 Day 4 Box Office ( Source : Social Media)

 जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है, तो सबकी नजरें उसके पहले रविवार (Sunday) की कमाई पर टिकी होती हैं। ‘दृश्यम 3‘ ने भी अपने पहले संडे को बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे दिन (शनिवार) के मुकाबले चौथे दिन और भी बेहतर पकड़ बनाई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को इस फिल्म ने भारत में कुल 13.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई 13.70 करोड़ रुपये थी, यानी रविवार को फिल्म की ग्रोथ में लगभग 1.8 परसेंटेज का उछाल देखा गया। वीकेंड पर हर थिएटर के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म का क्रेज अभी थमने वाला नहीं है।

Drishyam 3: भारत में 63 करोड़ पार, केरल में फैंस ने लुटाया सबसे ज्यादा प्यार

Drishyam 3
Drishyam 3 ( Source: Social Media)

अब बात करते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म के परफॉरमेंस की। ‘दृश्यम 3‘ ने अब तक भारत में कुल 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्म का सबसे बड़ा जादू इसके अपने गढ़ यानी केरल में देखने को मिल रहा है।

केरल बॉक्स ऑफिस पर अकेले चौथे दिन फिल्म ने 9.70 करोड़ रुपये की धमाकेदार ग्रॉस कमाई की है। इसके अलावा कर्नाटक से 2.40 करोड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 1.40 करोड़ और तमिलनाडु से भी 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है। फिल्म के मलयालम वर्जन ने रविवार को 69.35 परसेंटेज की थिएटर ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि दोपहर और शाम के शो में तो यह आंकड़ा 78 परसेंटेज को भी पार कर गया। मलयालम के साथ-साथ यह फिल्म तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी खूब पसंद की जा रही है।

Drishyam 3 Weekend Collection: ओवरसीज में भी ‘जॉर्जकुट्टी’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमा डाले 141.34 करोड़ रुपये

Drishyam 3 Weekend Collection
Drishyam 3 Weekend Collection ( Source : Social Media)

जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों (Overseas Market) में भी छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। चौथे दिन विदेशों से फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये हो गया है। गल्फ देश (खाड़ी देश), नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में मोहनलाल के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

अगर भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को जोड़ दिया जाए, तो ‘दृश्यम 3’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 4 दिनों में 141.34 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन, एस्तेर अनिल और सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लेगी।

Read More: Drishyam 3 Box Office: जॉर्जकुट्टी का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका, सिर्फ 2 दिनों में कमा डाले इतने करोड़ कि उड़ गए सबके होश..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।