Drishyam 3 Box Office: मशहूर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की मच-अवेडेट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘जॉर्जकुट्टी‘ की चालाकी और नए सस्पेंस ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
फिल्म ने रिलीज के करीब दो दिनों के भीतर ही कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं और यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर निकल पड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितनी कमाई की और कैसे यह वर्ल्डवाइड मार्केट में तहलका मचा रही है।
Drishyam 3 Box Office: दूसरे दिन भी जारी रहा मोहनलाल का जादू, भारत में हुई छप्परफाड़ कमाई

‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले दिन यानी गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कामकाजी दिन होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। ट्रैकर्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे दिन भारत में करीब 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 26.90 करोड़ रुपये हो गया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने दो दिनों में 31.18 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। केरल के सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है, जहां नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी 68 प्रतिशत से भी ऊपर दर्ज की गई है।
Mohanlal Drishyam 3 Earnings: विदेशों में चला ‘दृश्यम 3’ का सिक्का, वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख चौंके ट्रेड एक्सपर्ट्स

भारत से ज्यादा ‘दृश्यम 3’ का जादू विदेशी बाजारों (Overseas Market) में देखने को मिल रहा है। विदेशी दर्शकों के सिर चढ़कर मोहनलाल का जादू बोल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन भारत से भी ज्यादा कमाई विदेशों में की है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से अकेले 20 करोड़ रुपये बटोर लिए।
इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ ने महज दो दिनों में वर्ल्डवाइड 76.18 करोड़ रुपये का विशाल बिजनेस कर लिया है। यह आंकड़ा वाकई हैरान करने वाला है और कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार और रविवार के वीकेंड कलेक्शन को मिलाकर फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Drishyam 3: पिछली फिल्मों को पछाड़ा, अब अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम’ के रिकॉर्ड पर नजर

इस बंपर कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने मोहनलाल की ही पिछली कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पेट्रियट’ (Patriot) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने की तैयारी कर ली है, जिसने करीब 79 करोड़ का बिजनेस किया था।
दिलचस्प बात यह है कि मोहनलाल की यह ओरिजिनल फिल्म अब साल 2015 में आई अजय देवगन स्टारर हिंदी ‘दृश्यम‘ के 110 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देने के बेहद करीब है। हालांकि, हिंदी ‘दृश्यम 2‘ ने दुनियाभर में 342 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी, जिसे पार करना जॉर्जकुट्टी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। फिल्म के अंत में मिले ‘दृश्यम 4’ के हिंट ने दर्शकों की क्यूरोसिटी को और ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App




