बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत पिछले महीने शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के करीब दो हफ्तों बाद ये क्यूट कपल अब हनीमून के लिए निकल गया है। यूं तो नेहा और रोहनप्रीत की शादी की तस्वीरें भी खूब इंटरनेट पर छाई रही। लेकिन अब उनके हनीमून पर जाने की कुछ वीडियो भी सामने आए है।

सामने आया एयरपोर्ट और होटलरूम का वीडियो
रोहनप्रीत सिंह और उनकी पत्नी नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन की तस्वीर और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किए हैं। यह कपल अब अपने हनीमून के लिए रवाना हो गया है,वहीं उनके एयरपोर्ट से लेकर बेडरूम तक के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नेहा और रोहन ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाए हैं।

एक फोटो में नेहा कॉफी पीती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में रोहनप्रीत सिंह ने ट्रैक सूट में खुद की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, मेरी खूबसूरत डॉल, हमेशा सुरक्षित रहो। खुश रहो। इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून रूम टूअर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। वहीं नेहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहनप्रीत का शुक्रिया अदा किया है।
इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर नेहा को कॉफी शॉप ने स्टे सेफ नेहा लिखे कप में डिं्रक दिया। इस पर नेहा बेहद खुश दिखी और उन्होंने टीम मेंबर्स का आभार जताया।
बता दें,नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी पिछले महीने 24 अक्टूबर को दिल्ली में हुई। जिसके बाद 26 को इस कपल की वेडिंग का रिसेप्शन था। वहीं दोनों की शादी से पहले हल्दी, मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



