सोशल मीडिया पर भिड़े एकता कपूर और मल्लिका दुआ, कॉमेडियन बोली – मेरी कमाई एकता कपूर नहीं देती !

Summary :

हाल ही में मल्लिका ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने माइनॉरिटी वर्सेस मेजॉरिटी का मुद्दा उठाया था लेकिन यह पोस्ट एकता कपूर को खासा पसंद नहीं आया और उन्होंने मल्लिका को लताड़ दिया।

सोशल मीडिया पर कई बार सेलेब्रिटीज को आपस में जुबानी जंग करते हुए देखा गया है और ऐसा ही कुछ हाल ही में कॉमेडियन मल्लिका दुआ और मशहूर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच भी हुआ है। हाल ही में मल्लिका ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने माइनॉरिटी वर्सेस मेजॉरिटी का मुद्दा उठाया था लेकिन यह पोस्ट एकता कपूर को खासा पसंद नहीं आया और उन्होंने मल्लिका को लताड़ दिया। 
अपने पोस्ट में मल्लिका ने दूसरे देशों और उनके नेताओं का जिक्र भी किया था जो सत्ता में काबिज है। मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा , ‘जो लोग इस बात से डरते हैं कि उनकी संख्या कम है और उन्हें इस बात का बुरा लगता है, यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है जबकि सच्चाई यह है कि बहुसंख्यक होना कोई बड़ी बात नहीं है ,बहुसंख्यक लोग अक्सर मूर्ख साबित होते है। 
मल्लिका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम ,ब्राज़ील , रूस जैसे मुल्कों में देख सकते हैं। वहां पर बहुसंख्यक ही सत्ता में है और संख्या में ज्यादा होने वाले लोग ही ज्यादातर बड़ी मूर्खता का काम कर रहे है।  हमें इस बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है। 

 टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को मल्लिका का यह पोस्ट परेशान करने वाला लगा और उन्होंने इस पर कमेंट किया कि लोगों को संख्या और क्लास के मुद्दे पर बांटा नहीं जा सकता। अगर आपको बहुसंख्यक होना एक ब्रांड लगता है – तो शानदार है, अगर आपको क्लास के तौर पर बांटना सही लगता है – तो शानदार है, लेकिन समाज को इस तरह की बातों से बांटा नहीं जा सकता। हमें जरूरत है कि हम धर्म, कास्ट और क्लास से ऊपर उठकर बात करें। 
 एकता कपूर के इस कमेंट पर मल्लिका दुआ ने सफाई देते हुए लिखा कि वह बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक के बारे में बात कर रही थी, इसमें क्लास और धर्म का कोई लेना देना नहीं है। इतने तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद बात और बिगड़ गई जब एक यूजर ने एकता कपूर को सपोर्ट करते हुए मल्लिका दुआ के पोस्ट पर कमेंट कर दिया। 
यूज़र ने अपने कमेंट में लिखा, ‘आप अपनी इनसिक्योरिटी का जस्टिफिकेशन कर रही हैं। एकता कपूर के कमेंट से घबराने की जरूरत नहीं है अगर आप समझदार हैं तो आपके काम पर कोई रुकावट नहीं आएगी और आपके विचारों की वजह से आपकी कमाई पर भी असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद मल्लिका ने गुस्से में आकर यूजर को कमेंट किया कि उनकी कमाई एकता कपूर के पास से नहीं आती है और उन्होंने अपने पोस्ट में कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया।

Ujjwal Jain