टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन का पांचवां सीजन शुरू हो चुका है। इस शो के शुरुआती एपिसोड्स में एक्ट्रेस हिना खान नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं। जबकि शो में नागिन के इसी किरदार को एक्ट्रेस सुरभि चंदना बढ़ाएंगी। हाल ही में एकता कपूर ने ‘नागिन 5’ में ऐक्ट्रेस सुरभि चंदना के लुक का खुलासा करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

नागिन आ रही है प्यार के लिए
‘नागिन 5’ में सुरभि ‘बानी’ का किरदार निभा रही है और उसकी कुछ तस्वीरें एकता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। एकता ने पोस्ट में कैप्शन में लिखा, नई नागिन का खुलासा… पुनर्जन्म। आ रही है अपने प्यार और बदले के लिए!!

सुरभि तैयार है धमाल मचाने को
सुरभि के नागिन लुक को देखकर यह कहा जा सकता है कि एक बार फिर से अपनी अदाकारी और अदाओं से टेलीविजन में धमाका करने को हैं तैयार।

पेश किया गया नई एंट्रीज को
‘नागिन 5’ के पहले एपिसोड का प्रीमियर बीते वीकेंड हुआ है। साथ ही सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा की इस शो में नई एंट्रीज में दिखाई थीं।

प्रीमियर एपिसोड टीआरपी में टॉप पर
एकता कपूर ने अपने फैंस से ‘नागिन 4’ की सफलता के बाद 5वें सीजन को धमाकेदार स्क्रिप्ट के साथ लाने का वादा किया था। हालांकि टीआरपी चार्ट्स में ‘नागिन 5’ का प्रीमियर एपिसोड पहली पोजिशन पर रहा था।



Download Android App
Download iOS App



