Embassy का जाल, ISI का प्लान: यूट्यूबर Jyoti Malhotra का बड़ा खुलासा !

Summary :

ISI एजेंट से मिली ज्योति, भारत की सुरक्षा पर सवाल

ज्योति मल्होत्रा के केस में दानिश ने उसे पाकिस्तान एम्बेसी में फंसाया और ISI एजेंट से मिलवाया। भारत की जानकारी पाकिस्तान भेजने की साजिश का आरोप है। वायरल वीडियो में दानिश, ज्योति और उसकी पत्नी के साथ नजर आता है। ज्योति पुलिस हिरासत में है और मामला सुरक्षा चूक की कहानी बन चुका है।

हरियाणा (Haryana) की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ( Popular Youtuber Jyoti Malhotra) केस (Case) में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह सामने आया है कि ज्योति को नई दिल्ली ( New Delhi) स्थित पाकिस्तान एम्बेसी (Pakistan Embassy) में काम करने वाले दानिश ने अपने जाल में फंसाया था। दानिश ( Danish), जो पहले से शादीशुदा था, उसने पहले ज्योति से नज़दीकियां बढ़ाईं और फिर उसे ISI एजेंट शहजाद (Shahzad)से मिलवाया। जांच में पता चला है कि ज्योति (Jyoti) के ज़रिए भारत की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान (Pakistan) भेजने की साजिश रची गई थी। एक वायरल वीडियो (Viral Video)में दानिश (Danish), ज्योति (Jyoti) और अपनी पत्नी के साथ नजर आता है, जिससे शक और गहराता है। फिलहाल ज्योति (Jyoti) पुलिस (Police) की हिरासत में है और उस पर देशद्रोह और जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। यह मामला सिर्फ एक यूट्यूबर ( Youtuber)की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक बड़ी सुरक्षा चूक की कहानी बन चुका है।

Jyoti Malhotra

दानिश से मुलाकात और रिश्ते की शुरुआत

सूत्रों के अनुसार, ज्योति की (Jyoti) मुलाकात नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी (New Delhi Pakitan Embassy)में काम करने वाले दानिश से हुई थी। ज्योति (Jyoti)पाकिस्तान घूमना चाहती थीं और वीजा (Visa) के लिए एम्बेसी पहुंची थीं। यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही दानिश (Danish)ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।

Jyoti Malhotra

ISI एजेंट शहजाद से जुड़ाव

दानिश (Danish)ने ज्योति (Jyoti) को ISI के एजेंट शहजाद (Shahzad)से मिलवाया, जो पहले से भारत (India) के खिलाफ जासूसी गतिविधियों में शामिल था। शहजाद अब जांच एजेंसियों की गिरफ्त में है। कहा जा रहा है कि उसने भारत में कई लोगों को ISI के लिए भर्ती किया था। ज्योति (Jyoti) भी इसी नेटवर्क का हिस्सा बन गई।

Jyoti Malhotra

शादीशुदा दानिश और सोशल मीडिया वीडियो

इस पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है वो वायरल वीडियो (Viral Video)जिसमें दानिश (Danish)अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में ज्योति (Jyoti)को भी लेकर गया था। इससे सवाल उठते हैं कि क्या यह सब किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था? क्या दानिश ने सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी ज्योति को प्रभावित किया?

RJ Mahavsh ने Yuzvendra Chahal से जुड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेंटल हेल्थ पर पड़ा गहरा असर
Jyoti Malhotra

अब आगे क्या?

ज्योति (Jyoti) फिलहाल पुलिस (Police) की हिरासत में है। उस पर देशद्रोह और जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और क्या यह मामला एक और बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।

Tamanna Choudhary