Emmy Awards 2025: आखिर कौन है जिसे मिला Best Actor का Award, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

Emmy Awards 2025: लॉस एंजिल्स के पॉपुलर पीकॉक थिएटर में रविवार रात 77वें एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) का ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया। टीवी की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में इस बार 25 कैटेगरी में अवार्ड्स बाटें गए। बेस्ट ड्रामा, लिमिटेड सीरीज, कॉमेडी और टॉक शो के साथ-साथ बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और राइटिंग के लिए भी स्टार्स को अवार्ड दिया गया। सितारों से सजे इस अवार्ड शो में ग्लैमर का अलग ही जलवा देखने को मिला। इस साल कई शोज़ ने अपनी परफॉर्मेंस और रीच से ऑडियंस को हैरान कर दिया। ‘समबडी समव्हेयर’ की जीत ने सभी को…

emmy awards 2025

Emmy Awards 2025: लॉस एंजिल्स के पॉपुलर पीकॉक थिएटर में रविवार रात 77वें एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) का ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया। टीवी की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में इस बार 25 कैटेगरी में अवार्ड्स बाटें गए। बेस्ट ड्रामा, लिमिटेड सीरीज, कॉमेडी और टॉक शो के साथ-साथ बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और राइटिंग के लिए भी स्टार्स को अवार्ड दिया गया। सितारों से सजे इस अवार्ड शो में ग्लैमर का अलग ही जलवा देखने को मिला।

इस साल कई शोज़ ने अपनी परफॉर्मेंस और रीच से ऑडियंस को हैरान कर दिया। ‘समबडी समव्हेयर’ की जीत ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं ‘एडोलसेंस’, ‘सेवरेंस’, ‘हैक्स’ और ‘द स्टूडियो’ जैसी पॉपुलर सीरीज भी इस अवॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल है।

Emmy Awards 2025 Winners List

बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

ड्रामा कैटेगरी की बात करें तो ‘सेवरेंस’ की ब्रिट लोअर ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्टर्लिंग के. ब्राउन (‘पैराडाइज’), गैरी ओल्डमैन (‘स्लो हॉर्सेस’), पेड्रो पास्कल (‘द लास्ट ऑफ अस’) और एडम स्कॉट (‘सेवरेंस’) जैसे स्टार्स भी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल थे।

emmy awards 2025 best actress

बेस्ट एक्टर और डायरेक्टर

कॉमेडी सीरीज में ‘द स्टूडियो’ के लिए सेठ रोजेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और उनकी को-स्टार जीन स्मार्ट को ‘हैक्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाज़ा गया। सेठ रोजेन को ‘द स्टूडियो’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। वहीं ‘द ओनर’ के लिए इवान गोल्डबर्ग को भी बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया।

Emmy Awards 2025

लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज के सेक्शन में ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिली। ‘एडोलसेंस’ के ओवेन कूपर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और ‘द पेंगुइन’ की क्रिस्टिन मिलियोटी को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। लिमिटेड सीरीज में बेस्ट राइटिंग का अवॉर्ड भी ‘अडोलेसेंस’ को ही दिया गया।

emmy awards 2025

बेस्ट कॉमेडी राइटिंग

टॉक शोज़ की बात करें तो ‘द डेली शो’, ‘जिमी किमेल लाइव’ और ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ को आउटस्टैंडिंग टॉक सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। वहीं कॉमेडी सीरीज के लिए आउटस्टैंडिंग राइटिंग का अवार्ड रोजेन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक और एलेक्स ग्रेगरी को मिला। ग्लैमर, सितारों और शानदार परफॉर्मेंस से सजे इस इवेंट में टीवी इंडस्ट्री की क्रिएटिविटी और डाइवर्सिटी को सम्मान दिया गया।

Also Read: Rise and Fall में आया बड़ा ट्विस्ट, ये कंटेस्टेंट हुए बाहर, Pawan Singh की छीनी पावर

Yashika Jandwani