Mumbai Rain Today: मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, मोनोरेल की थमी रफ्तार

Summary :

Mumbai Rain Today: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रात भर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि मुंबई और आसपास के ठाणे, रायगढ़ जिलों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। Mumbai Rain Today मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। मुंबई…

Mumbai Rain Today: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रात भर हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव के बाद मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि मुंबई और आसपास के ठाणे, रायगढ़ जिलों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Mumbai Rain Today

Mumbai Rain Today
Mumbai Rain Today

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अंधेरी सबवे पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा होने के कारण यातायात बंद करने की घोषणा की और यातायात को गोखले ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। भारी बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गई है।

IMD Alert For Heavy Rain

Mumbai Rain Today
Mumbai Rain Today

IMD ने कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है और 16 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं 14 और 15 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है।

Mumbai Monorail Stop

मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बार फिर मोनोरेल की रफ्तार थम गई है। बता दें कि सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में मोनोरेल सेवा ठप हो गई। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्रियों को निकालकर दूसरी मोनोरेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 15 Sep: दिल्ली में होगी गर्मी, UP-राजस्थान में सूखा, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।