इमरान हाशमी का बरसों पुराना सपना हुआ पूरा, सलमान की इस फिल्म में मिला रोल cricket

Summary :

‘सलमान खान के साथ काम करना मेरा सपना रहा है’- टाइगर 3 को लेकर पहली बार बोले इमरान हाशमी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही अपनी सुपरहिट फिल्मों के चलते जाने जाते हैं। आज कल वह अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 की शूटिंग को भी मार्च में शुरू करने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में भाईजान के साथ एक बार फिर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। काफी दिनों से टाइगर-3 के लिए नए विलेन की तलाश की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब यह तलाश भी खत्म हो गई है। 
फिल्म के मेकर्स ने अपनी फिल्म के लिए विलेन को ढूंढ निकाला है और वो हैं इमरान हाशमी। जो इस फिल्म में विलेन के रोल को प्ले करते नजर आने वाले हैं। वहीं एक्टर ने खुद भी इस बात की खुशी जाहिर करते हुए एक न्यूज एंजेसी को कहा है,’टाइगर 3 में काम करके मुझे काफी अच्छा महसूस होगा। मैं सलमान खान के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मेरा हमेशा से सपना था कि मैं सलमान खान के साथ काम करूं और ये सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है।’
वहीं दर्शक इमरान हाशमी को इस रोल में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वाईआरएफ का यह मानना है कि एक्टर इमरान हाशमी एक अच्छे आर्टिस्ट हैं और वह इस किरदार में बिल्कुल सही फिट होंगे। बता दें कि यह पहली बार होगा जब इस फिल्म की वजह से इमरान हाशमी और सलमान खान एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 200 करोड़ का होगा। वहीं इस फिल्म की शूटिंग दुबई, अबू धाबी, पैलेंड जैसे देशों में होने वाली है। यही नहीं फिल्म में कुछ सीन्स उत्तराखंड के भी हो सकते हैं।

Desk Team