इमरान हाशमी- ये वो नाम है जिसे सुनकर लोगों के दिमाग में बहुत कुछ आ जाता है और इस बहुत कुछ में सबसे ऊपर है रोमेंटिक अंदाज और किसिंग सीन। आज के दौर के सिनेमा में धीरे धीरे फिल्मों में किस देने का सीन आम होते जा रहे हैं और ऐसा करना कोई नई बात नहीं है लेकिन कुछ सालों पहले की ही बात करें तो कहानी कुछ और थी। कई एक्ट्रेस या एक्टर तक किस करने में कम्फर्टेबल नहीं होते थे और दर्शकों को भी ऐसी फिल्में चौंकाने का काम करती थीं।

इमरान के बाद अब तो हर एक अभिनेता लगभग जमकर पर्दे पर किस देते हैं। अब इमरान हाशमी ने अपने किसिंग बॉय की इमेज पर अपनी बात खुलकर एक इंटरव्यू में रखी है। अब इमरान ने बताया है कि कैसे उनको इस तरह की फिल्में मिलीं और वह किस सीन देते समय क्या सोचते हैं, इस सब पर एक्टर ने खुलकर बात की है।

इमरान हाशमी का कहना है कि लोग भले ही उनकी फिल्में और किसिंग सीन्स के बारे में कुछ भी सोचते हों लेकिन वह आज भी मैं इस तरह के सीन देने से परहेज नहीं करता हूं। मैं अब भी बिना किसी परेशानी के इस तरह के सीन्स कर सकता हूं।

एक्टर का कहना है कि मुझे आज भी किसिंग सीन से परेशानी है लेकिन बस ये ध्यान देता हूं कि जो सीन फिल्माया जाएगा को कहानी में कहां फिक्स किया गया है वो मेरे किरदार से जुड़ सकता है कि नहीं। मुझे निर्देशकों ने उस वक्त वही करिदार दिए थे। मैं एक अभिनेता के रूप में अलग एक्सपेरीमेंट करना चाहता था और मैं बस एक ही चीज को बार बार नहीं करना चाहता था और भले ही वह चीजें बॉक्स ऑफिस पर काम क्यों ना कर रही हों और किसिंग सीन मेरे लिए महज काम का एक हिस्सा है।

हाल ही में इमरान हाशमी ने कहा है कि वह पर्दे पर आमिर खान को बेस्ट किसर मानते हैं। आमिर ने 3इडियट्स में करीना कपूर को किस किया था और कहा जा रहा है कि अब दोनों ने लाल सिंह चड्ढा में भी किस किया है। ऐसे में अब इमरान के जवाब से करीना कपूर को बुरा लग सकता है।


Download Android App
Download iOS App



