इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का पोस्टर और टीज़र रिलीज हो चुका है। फिल्म में इमरान एक मिशन पर आधारित कहानी में बीएसएफ कमांडर का रोल निभा रहे हैं। पोस्टर में इमरान हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी और इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने निर्मित किया है।
अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के जरिए अभिनेता ने बताया कि वह एक ऐसे मिशन को सामने लाने जा रहे हैं, जिसने कश्मीर को बदलकर रख दिया।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर
फिल्म के मेकर्स एक्सल एंटरटेनमेंट की ओर से फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मेकर्स की ओर से लिखा गया, “परछाई में लड़ी गई लड़ाई अब सामने आ रही है। ग्राउंड जीरो का टीजर कल आएगा।”
कुछ घंटे पहले जारी हुआ था पहला पोस्टर
इससे कुछ देर पहले मेकर्स ने फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया था। जिसमें इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए पीछे से नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक शहर के घर और आसमान नजर आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ मेकर्स ने कैप्शन दिया था, “एक मिशन की अनकही कहानी, जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।” अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है।
25 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘ग्राउंट जीरो’ में इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी के मुताबिक वह दो साल तक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की जांच करेंगे। फिल्म के पोस्टर से पता चलता है कि कहानी कश्मीर पर आधारित हो सकती है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत निर्मित फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाश्मी के अलावा साई तमहांकर और मुकेश तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



