End Of Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इंडियन टीवी के सबसे चर्चित और पॉपुलर पारिवारिक सीरियल्स में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों अपने आने वाले समय को लेकर सुर्खियों में है। शो की वापसी ने जहां पुराने दर्शकों की यादों को ताजा कर दिया, वहीं नई पीढ़ी को भी तुलसी विरानी और विरानी परिवार की दुनिया से जोड़ने में सफलता हासिल की। अब कहानी जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उसे देखकर दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या शो धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। क्योंकि शो की कहानी का लूप लगभग पिछले काफी समय से एक ही जगह पर घूम रहा है।
Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Story: कब खत्म होगा शो?

हालांकि, फिलहाल शो के ऑफ-एयर होने या खत्म होने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन हालिया इवेंट्स और कहानी में आए बदलावों ने दर्शकों के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। अगर मौजूदा ट्रैक किसी बड़े मोड़ या पॉसिबल कॉन्क्लूज़न की ओर इशारा कर रहा है, तो आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन से भरपूर पल, पारिवारिक स्ट्रगल और रिश्तों की गहराई देखने को मिल सकती है। जो हमेशा से इस रेपुटेटेड फ्रेंचाइज़ी की पहचान रही है।
Tulsi Virani Story In Show: तुलसी विरानी ने खींचा फैंस का ध्यान

एक बार फिर कहानी के सेंटर में मौजूद तुलसी विरानी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। अगर शो सच में अपने आखरी स्टेज में पहुंच रहा है, तो मेकर्स तुलसी के मूल्यों, संघर्षों, दृढ़ता और उनकी विरासत को खास अंदाज में पेश कर सकते हैं। यही वजह है कि उनके किरदार के सफर को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
End Of Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्यो मोड़ लेगी विरानी परिवार की कहानी?

फिलहाल दर्शक शो के हर नए मोड़ पर नजर बनाए हुए हैं और यह जानने को एक्साइटेड हैं कि विरानी परिवार की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सचमुच अपने आखिरी पड़ाव के करीब पहुंच रहा है या फिर यह कहानी किसी नए और अहम कहानी में एंट्री करने वाली है, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिलेगा। तब तक तुलसी विरानी का सफर फैंस को इमोशनल रूप से जोड़े रखने में पूरी तरह सफल नजर आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App




