फिल्म ‘जन्नत 2′ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को आज बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए है। इतना ही नहीं वह साल 2007 में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी
है। इन 10 सालों में ईशा ने कई तरह
के रोल किए और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की।
पिछले कुछ वक्त से किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि, इस कारण उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई
है, एक्ट्रेस अपने चाहने
वालों के साथ किसी न किसी तरह से जुड़ी ही रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस ने अपना एक
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो एक्ट्रेस के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक खास वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस
ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने पुराने गानों को मिक्स कर एक वीडियो शेयर
किया है। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री गुलाबी रंग के कुर्ते में नजर आती हैं,
जिसके बाद वह अपने बालों को पीछे की तरफ करते
हुए घुमती हैं और फिर ब्लू कलर की साड़ी में दिखने लगती हैँ। एक्ट्रेस अपने दोनों
ही लुक में गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
ईशा गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘जन्नत 2′ से ही की थी। इस
फिल्म में उनके साथ फेमस एक्टर इमरान हाशमी
और रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। जिसमें
राज 3डी, चक्रव्यूह, हमशक्ल्स, रूस्तम कमांडो-2,
बादशाहो, पलटन और टोटल धमाल जैसी मूवीज शामिल है। इसके अलावा
उन्होंने टीवी रियलिटी शो हाई फीवर-डांस का नया तेवर भी होस्ट किया था। साथ ही वह
वेब सीरीज नकाब में भी दिखाई दी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ईशा की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो ‘आश्रम‘ के नए सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पाल ‘अदृश्य महिला‘ भी पाइपलाइन में है। इनके अलावा एक्ट्रेस काफी वक्त से अपनी अगली फिल्म ‘देसी मैजिक‘ को लेकर चर्चा हैं।


Download Android App
Download iOS App






