The Traitors का Winner बनने के बाद भी Uorfi Javed को पड़ी गालियां, Raftaar ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब!

Summary :

करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो को टीवी पर्सनैलिटी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने जीत लिया। जहां एक ओर दोनों की जीत पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे। लोगों से पड़ रही गालियां उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्हें जीत के बाद न केवल बधाइयां…

uorfi javed raftaar

करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो को टीवी पर्सनैलिटी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने जीत लिया। जहां एक ओर दोनों की जीत पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे।

लोगों से पड़ रही गालियां

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्हें जीत के बाद न केवल बधाइयां मिल रही हैं, बल्कि जमकर गालियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में ट्रोल्स के भेजे गए अपमानजनक मैसेजेस के स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए। इस खुलासे के बाद उर्फी के सपोर्ट में अब उनके साथी कंटेस्टेंट और बॉलीवुड सिंगर-रैपर रफ्तार उतर आए हैं।

uorfi javed

रफ्तार ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

रफ्तार (Raftaar) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दमदार मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने उर्फी और निकिता को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा,
“आप चाहे इन दोनों से प्यार करें या नफरत, लेकिन सच ये है कि ये दोनों विनर हैं। इसलिए गोली खाकर आराम से सो जाओ।” इसके साथ ही उन्होंने उर्फी और निकिता दोनों को टैग किया और उनकी जीत को सैल्यूट किया।

रफ्तार ने आगे लिखा,“अगर जीत पर भी गालियां पड़ रही हैं, तो इसका मतलब तुम डबल जीत रहे हो – एक जिंदगी से और एक लोगों से।”
रैपर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स भी उनके इस सपोर्टिव रुख की सराहना कर रहे हैं।

कैसे जीता शो

‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) शो में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने अपने चालाक दिमाग और तेज़ सूझबूझ से गेम को अपने पक्ष में किया और ट्रेटर्स की पोल खोलकर खुद को एक विजेता के तौर पर स्थापित किया। उर्फी के लिए यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया।

पूरव झा ने क्या कहा

शो में एक और अहम चेहरा पूरव झा भी रहे, जो शुरुआत से ही ट्रेटर की भूमिका में थे और बेहद शातिर खेल खेल रहे थे। इनोसेंट्स उन्हें पहचान नहीं पाए, फिर भी पूरव के खेल ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शो के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा और उन्हें जो प्यार मिला, वो उनके लिए जीत से कम नहीं।

the traitors

जहां एक तरफ उर्फी और निकिता की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नफरत फैलाने वालों की भी कोई कमी नहीं है। लेकिन रफ्तार और पूरव जैसे साथियों के सपोर्ट से साफ है कि जीतने वालों के साथ उनके साथी मजबूती से खड़े हैं। रफ्तार के शब्दों में कहें तो “गालियों में भी जीत है, बस नजरिया चाहिए देखने का!”

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के सपोर्ट में लिखी पोस्ट को किया Remove, क्या Naseeruddin Shah को हुआ अपनी गलती का अहसास?

Yashika Jandwani