उदयपुर के
कन्हैयालाल की गला काटकर निर्मम हत्या कर देने की घटना ने पूरे देश को झकझोंर कर
रख दिया था। यह मामला अभी लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी
टीवी शो रोडीज की एक एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को कन्हैयालाल की तरह ही गला काटने की धमकियां मिलने लगी है। दरअसल, निहारिका ने एक वीडियो
पोस्ट किया जिसमें वह उदयपुर की घटना की निंदा करती दिखी। बस इसी के बाद से उन्हें
जानलेवा धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं।
इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर करने के बाद निहारिका की
मुसीबतें शुरू हो गई। निहारिका को अलग-अलग आईडी से धमकियां मिल रही है । किसी ने लिखा, ‘तेरा गला भी ऐसे ही कटेगा, तू रुक’ । तो वहीं एक ने लिखा, ‘गिनती चालू कर
ले, जो तेरा काम है उसी पर ध्यान दे, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे’ । ये तो बस कुछ
कमेंट है , ऐसे जाने कितने कमेंट निहारिका को किए गए है जिसमें खुलेतौर पर उन्हें
जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट
की माने तो निहारिका तिवारी का कहना है कि ऐसे कम ही इनफ्लुएंसर होते हैं जो इन मुद्दों
पर खुलकर बात करते है। उदयपुर की घटना को निंदनीय करार देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी
बात रखी थी । निहारिका का मानना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। निहारिका आगे
कहती है कि उन्होंने वीडियो में नूपुर शर्मा का पक्ष नहीं लिया था , उन्होंने तो सिर्फ कन्हैयालाल
की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई , उसका विरोध किया है। निहारिका को मिल रही धमकियों
पर उनका कहना है कि वह इन सब से डरने वाली नहीं है । जिसे जो बोलना है ,बोलने दो।
निहारिका के जिस
वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है और जिस वजह से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल
रही है , आखिर उस वीडियो में निहारिका ने ऐसा क्या कहा , अब जरा इसे भी जान लीजिए।
दरअसल, निहारिका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी। इसमें
उन्होंने कहा कि, “खुलेआम मर्डर हो रहा है।
हमारे प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, क्या यह सही है? हम हिंदू भगवान शिव का नाम लेकर किसी का गला
नहीं काटते। यह कभी सुनने को नहीं मिला किसी हिंदू ने शिवजी के लिए किसी का मर्डर
कर दिया हो । हमारे शिवलिंग का मजाक उड़ेगा तो हमें भी गुस्सा आएगा। नूपुर को
सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन उनका अब क्या जिन्होंने हमारे शिवजी को
लेकर गलत बोला।“ बस इसी वीडियो के बाद से
कई यूजर्स लगातार निहारिका को कन्हैयालाल की तरह ही हला काटने की धमकियां दे रहे
है।
निहारिका तिवारी एमटीवी
के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो रोडीज की एक एक्स कंटेस्टेंट है। निहारिका छत्तीसगढ़ के
दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल निहारिका शूटिंग के लिए इंडोनेशिया में
हैं। निहारिका को
लगातार मिल रही जानलेवा धमकियों पर अब निहारिका क्या कदम उठाती है , यह वक्त आने
पर पता चलेगा ।


Download Android App
Download iOS App







