फहमान खान का नाम तो आपने सुना ही होगा। अब ये टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर बन चुके हैं। फहमान खान कई सुपरहिट शोज देकर काफी पॉपुलैरिटी बटूर चुके हैं। इसी बीच अब एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुद के साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कितना स्ट्रगल करना पड़ा।

आपको बता दें, फहमान ने रिजेक्शन झेला जो कि डिप्रेसिंग था, जिसके चलते उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ गई थी। एक्टर 2014 में बैंगलुरु से मुंबई आए थे। अपनी 10 साल की जर्नी में एक्टर का सामना कई तरह के लोगों से हुआ। इनमें से कुछ लोगों ने उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश की।

फहमान ने बताया, “मैंने मॉडलिंग भी की है…डिजाइनर्स से मिला हूं जो ऐसे होते थे। मैं जानता हूं कि लोग अपनी सेक्शुऐलिटी के लिए खुले होते हैं और इस पर कोई झिझक नहीं होती। कुछ ऐसे लोग भी मिले जो आपको अनकम्फर्टेबल कर देते हैं।”

एक्टर ने कहा कि उन्हें ‘एक कास्टिंग डायरेक्टर मिला जो कि पॉपुलर एक्टर्स के नाम लेकर बताता था कि काम के लिए उन लोगों ने क्या कीमत चुकाई। मैं समझ रहा था कि वो क्या चाहता था। मैंने आखिर में उससे पूछ लिया, आप क्या चाहते हैं साफ-साफ बताइए। उसने मुझे बता दिया और मैंने कहा, शुक्रिया। मैं आपकी इज्जत करता हूं और इस बात की इज्जत भी करता हूं कि आपने इतना ब्लंट होकर बताया, लेकिन मैं वैसा इंसान नही हूं। मैं जाने लगा और वो शख्स पीछे से आया और मुझे दबोच लिया। उसने मुझे बहुत अजीब तरह से गले लगाया तो मैंने उसे धक्का दे दिया।’

एक्टर ने आगे बताया, ‘वो बोला कि उसने पुलिस बुलाई है।’ इस पर फहमान ने जवाब दिया, ‘पुलिस को आने में 15 मिनट लगेंगे तब तक अगर तुमने मुझे छुआ तो मैं तुम्हारा भूत उतार दूंगा।’ फहमान ने बताया कि ये लोग इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होते बल्कि आउटर सर्कल होते हैं। इनर सर्कल काफी प्रोफेशनल होता है।


Download Android App
Download iOS App



