विडियो में शाहरुख़ का देशद्रोही चेहरा हुआ वायरल , जानिये क्या है पूरी हकिहत

Summary :

किंग खान शाहरुख़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बताया जा रहा है की शाहरुख़ ने पाकिस्तानी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि दान की है।

बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आतंकी हमले के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है और इस कायराना आतंकी हमले की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पुरजोर निंदा हो रही है। इस हमले में 40 से ज्याद CRPF जवान शहीद हुए थे।

इस हमले के बाद बॉलीवुड और फिल्म जगत से जुडी तमाम हस्तियां भी पाकिस्तान के विरोध में उतर आयी है और ना सिर्फ ये पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए सहायता जुटा रही है बल्कि पाकिस्तान के साथ किसी भी सांस्कृतिक संबंधों का बहिष्कार भी कर रही है।

लेकिन इसी बीच एक तरह जहाँ हर कोई बॉलीवुड स्टार पुलवामा हमले की निंदा कर रहा है वहीँ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बताया जा रहा है की शाहरुख़ ने पाकिस्तानी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि दान की है।

ये वीडियो निश्चित रूप से शाहरुख़ की छवि बिगाड़ने और उन्हें लोगों की नजरों में बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है। वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस वीडियो की जांच भी की और सच्चाई कुछ और ही सामने आ रहे है।

इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की साल 2017 में शाहरुख खान ने पाकिस्तानी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये का बड़ा दान दिया लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

सोशल मीडिया यूजर्स जब इस वीडियो की जांच के बाद असलियत तक पहुंचे तो मालूम पड़ा की ये वीडियो नकली है और इस वीडियो को एडिट करके शाहरुख़ खान को बदनाम करने की कोशिश की गयी है। शाहरुख़ खान की टीम ने भी इस बात का खंडन किया है और बताया है की उन्होंने ऐसा कोई दान नहीं दिया है।

शाहरुख़ खान को आम जनता की नजर में देशद्रोही करार देने के लिए इस वीडियो का इस्तेमाल किया गया था पर सौभाग्य से सःह्रुख के फैंस से चाल समझ गए है और सोशल मीडिया पैर #StopFakeNewsAgainstSRK के माध्यम से इस वीडियो की पोल खोली जा रहे है।

देखिये फैंस का रेस्पॉन्स :

1.

शाहरुख़

2.

शाहरुख़

3.

शाहरुख़

4.

शाहरुख़

मल्लिका दुआ ने पुलवामा हमले पर दिया बेहूदा बयान, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Desk Team