Avinash Sachdev के इंतजार में बैठी हैं Falaq Naaz, बिग बॉस OTT में एक्टर ने किया था प्यार का इजहार

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी पर धमाल मचाता दिख रहा हैं। शो आए दिन लाइमलाइट में बना रहता हैं। इसी के साथ शो अब अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच चूका हैं। जहां शो के फिनाले में अब 2 हफ्ते की ही देरी हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी पर धमाल मचाता दिख रहा हैं। शो आए दिन लाइमलाइट में बना रहता हैं। इसी के साथ शो अब अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच चूका हैं। जहां शो के फिनाले में अब 2 हफ्ते की ही देरी हैं। ऐसे में दूसरे ही हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट फलक नाज ने अब बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट को लेकर बड़ी बात कह दी हैं। जिनका स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। 
दरअसल फलक नाज ने जिस कंटेस्टेंट को लेकर अपनी मन की बात कही हैं वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि फेमस टीवी एक्टर अविनाश सचदेव। बता दे की बिग बॉस के घर में अविनाश और फलक का काफी अच्छा बांड देखा गया था। जहां दोनों के बीच काफी ज्यादा नजदकियां भी बढ़ गयी थी। यहां तक की अविनाश ने बिग बॉस के ही घर में फलक से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। 
वही अब घर से बाहर आने के बाद फलक ने अविनाश संग अपने रिश्ते की बात की हैं। जहां इस दौरान फलक यह कहते दिखी हैं की- अविनाश ने मुझे प्रपोज नहीं किया, बस अपनी दिल की बात कही थी। उसने कहा कि मैं उसे पसंद हूं, बस इतना ही था। उसने बस अपनी दिल की बात बताई थी और मैंने पूरी रिस्पेक्ट के साथ उसको एक्सेप्ट किया। मुझे वक्त चाहिए इसके लिए, अविनाश बहुत समझदार हैं। 
इसी के साथ घर में फलक और जिया की भी काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। जहां इस दोस्ती पर फलक यह कहते दिखी की जिया और अविनाश के साथ जो रिश्ते बने, उसे मैं अपने साथ लेकर आई हूं। हम तीनों की तिकड़म दोस्ती, कई सारी यादें अपने साथ लेकर आई हूं। 
इसी के साथ फलक यह भी कहते दिखी हैं कौन से कंटेस्टेंट उन्हें जीत के हकदार लगते हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस ने कहा की अगर दिमाग से खेलने की बात करूं तो मुझे लगता हैं अभिषेक शो में जीत सकते थे और अब इस रेस में अब एल्विश भी आ चुके हैं। पूजा जी भी काफी स्ट्रांग हैं, अच्छा खेल रही हैं, एक लिगेसी हैं जो वो अपने पीछे लेकर आई हैं। रियल कंटेस्टेंट जिन्होंने अपनी पर्सनैलिटी का ग्राफ बनाया है, वो हैं अविनाश, बेबिका और जिया।

Desk Team