कई सालों से बॉलीवुड जगत से दूरी बनाई हुई अभिनेत्री सुष्मिता सेन की फैन फॉलोइंग कोई माड़ी नहीं है। सुष्मिता के चाहनों वालों की लिस्ट हमेशा बड़ी ही है। वैसे अब सुष्मिता फिल्मी दुनिया से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दरअसल सुष्मिता सेन अक्सर अपनी दोनों बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिखाई दे जाती हैं। ऐस में एक फैन ने अभिनेत्री से सवाल पूछा कि आखिरकार वो रोहमन से कब शादी कर रही हैं?

सुष्मिता इंटरनेट पर खूब एक्टिव
बता दें,सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसलिए अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम अपने फैंस के साथ बातचीत करती दिख जाती हैं। वहीं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करने से सुष्मिता कभी चुकती नहीं हैं।

हाल ही में सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लाइव सेशन किया। इस दौरान सुष्मिता के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहमन भी थे। वैसे ये लाइव सेशन उस वक्त ज्यादा हाईलाइट हुआ जब सुष्मिता के एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया।

इस लाइव चैट के दौरान एक फैन ने अदाकारा से सवाल पूछा,सुष्मिता और रोहमन कब तक शादी करने वाले हैं? फैन के इस सवाल को सुनकर सुष्मिता शर्मा गई और जब उन्हें इसका कोई जवाब नहीं समझ आया तब उन्होंने इस सवाल को रोहमन के लिए छोड़ दिया। सुष्मिता ने रोहमन से कहा बताओं हम कब शादी कर रहे हैं?

वहीं अभिनेत्री के सवाल पर रोहमन ने फट से इस बात को घुमाते हुए कहा,पूछ के बताते हैं। खैर,इस कपल ने यह भी साफ किया जब वह शादी के बारे में फैसला करेंगे तो वो सभी को जरूर बताएंगे।
वैसे इस लाइव सेशन के समय सुष्मिता सेन बेहद खूबसूरत लग रही थीं,इस दौरान एक्टे्रस ने फ्लोरल प्रिंट का टॉप पहना हुआ था। वहीं रोहमन ब्लैक कलर की टीशर्ट और लोआर पहने नजर आए।

बताते चले कि सुष्मिता सेन और रोहमन एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों मुंबई में ही साथ में रहते हैं। सुष्मिता की दो बेटियां हैं ऐलिसा और रिनी। जिनकी रोहमन के साथ काफी अच्छी बॉडिंग है।


Download Android App
Download iOS App



