Live Show में फैन की इस करतूत पर सपना चौधरी को जोड़ने पड़े हाथ

Summary :

NULL

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब भी स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो उनके फैन्स झूमकर नाचते हैं। जब से बिग बॉस के 11वें सीजन में सपना चौधरी नजर आईं हैं तब से वह पूरे देश में छा गईं हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का हरियाणा के झज्जर में एक शो हुआ था जिसमें उनके फैन से जो ठुमके लगाए उसे खुद सपना चौधरी ने मंच से देखना शुरू कर दिया।

अक्सर आपने देखा होगा कि सपना चौधरी अपने शो में देसी अंदाज में नाचती हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ वेस्टर्न मूव्ज भी दिखाए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शो कुछ दिन पहले ही आयोजित हुआ है।

सपना के इस शो में एक दर्शक ने शुरूआत में ऐसा डांस किया कि सपना चौधरी भी स्टेज से ही उसके हाथ जोड़ती नजर आईं।

बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं सपना चौधरी इस शो के बाद फिल्‍मों में आने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में फिल्‍म ‘वीरे की वेडिंग’ में सपना का पहला हिंदी डांसिंग नंबर सामने आया।

बता दें कि इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड एक्टर अभय देओल के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा के अलावा सपना की झलक जल्‍छ ही भोजपुरी सिनेमा में भी देखने को मिलेगी।

वह फिल्म ‘बैरी पिया 2’ में आइटम डांस करती नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में इस गाने की शूटिंग पूरी की है और यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

सपना चौधरी के इस नए गाने पर उनका और उनके फैन्स का जबरदस्त डांस आप भी देखें।


हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team