फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ डेट आयी सामने

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) साल 2023 में आई फिल्म गदर 2 में दिखाई दिए थे जिसमें उन्होंने काफी शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। फैंस फिल्म को देख के बेहद खुश नज़र आये थे ,इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। अब एक बार फिर एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार वह लाहौर 1947 फिल्म में उनका अभिनय देखने को मिल सकता है । इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म लाहौर 1947 अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहीं नहीं बताया जा रहा है…

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) साल 2023 में आई फिल्म गदर 2 में दिखाई दिए थे जिसमें उन्होंने काफी शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। फैंस फिल्म को देख के बेहद खुश नज़र आये थे ,इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। अब एक बार फिर एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार वह लाहौर 1947 फिल्म में उनका अभिनय देखने को मिल सकता है । इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म लाहौर 1947 अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहीं नहीं बताया जा रहा है की लाहौर 1947 में काफी लंबे समय के ब्रेक के बाद प्रीति जिंटा की बड़े परदे पर वापसी देखने को मिल सकती है। सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सनी देओल के धमाकेदार अभिनय को एक बार फिर से देखने के लिए बेकरार हैं फैंस।

  • सनी देओल फिर से एक बार धमाकेदार फिल्म ‘लाहौर 1947’ से तहलका मचाने आ रहे है
  • फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा की जोड़ी नजर आएगी
  • फिल्म में रीयल ड्रामे के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा

‘गदर 2’ की शानदार सफलता के बाद सनी देओल फिर से एक बार धमाकेदार फिल्म ‘लाहौर 1947’ से तहलका मचाने आ रहे है । बताया जा रहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। यहीं नहीं आज कल की नयी फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल काफी देखने को मिलेगा । इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा की जोड़ी नजर आएगी। प्रीति काफी लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

 

थिएटर में कब रिलीज़ होगी फिल्म ‘लाहौर 1947’

रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान, राजकुमार संतोषी और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ साल 2025 के गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मेकर्स इस साल जून तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इस फिल्म में रीयल ड्रामे के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान का कहना है कि इस फिल्म को गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड पर रिलीज करना सही रहेगा। इस फिल्म को 26 जनवरी के आसपास रिलीज करने की बातचीत चल रही है।

क्या है फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में सनी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे और आमिर खान कैमियो रोल में नजर आ सकते है । यही नहीं बताया जा रहा है की काफी लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। प्रीति के अलावा शबाना आजमी भी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी । फिल्म में विलन की भूमिका में अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। साथ ही अली फजल का भी फिल्म में अहम रोल होगा। आपको बता दे ‘लाहौर 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने इससे पहले सनी देओल के साथ ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म में भी इस जोड़ी का जादू दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म के मेकर्स द्वारा यह खबर सामने आयी है की इस फिल्म में बहुत कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि मेकर्स चाहते हैं कि इस मूवी में वह रीयल ड्रामा और एक्शन पर ध्यान दें।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.