फैंस का इंतजार हुआ खत्म, विक्की ने मालदीव से शेयर की कटरीना संग रोमांटिक तस्वीर

Summary :

कटरीना-विक्की की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। एक्टर विक्की कौशल ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कटरीना कैफ ने हाल ही में
अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कटरीना और विक्की
अपने खास दोस्तों संग मालदीव गए हुए है। शादी के बाद ये कटरीना का पहला बर्थडे था।
फैंस कटरीना के एक झलक के लिए परेशान रहते हैं। कटरीना काफी दिनों से लाइमलाइट से
दूर थी ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें देखने को बेताब थे। लेकिन बर्थडे
सेलिब्रेशन्स की फोटो लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है। अब कटरीना-विक्की की रोमांटिक
तस्वीर सामने आई है। एक्टर विक्की कौशल ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Is Ileana Dcruz dating Katrina Kaif's brother Sebastien? Actress joins them  on Maldives vacation - Movies News

पिछले साल दिसंबर में
विक्की-कटरीना ने एक दुसरे से शादी रचाई । आपको बता दें कि शादी बहुत ही प्राइवेट
थी जिसमें सिर्फ फैमिली और खास दोस्त ही शामिल थे। शादी के पहले दोनों के अफेयर की खबरें आती रहती थी लेकिन विक्की-कटरीना ने इसे कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं
किया। विक्की-कटरीना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है और एक दूसरे के साथ रोमांटिक
तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं।

Pics: Katrina Kaif Celebrates Birthday In Maldives - Trends

16 जुलाई को कटरीना का
बर्थडे था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड्स और देवर संग तस्वीर शेयर की
थी।मगर फैंस को विक्की कटरीना की तस्वीर नहीं दिख सकी थी। खैर अब इन दोनों के फैंस
का इंतजार खत्म हुआ। विक्की ने अपने इंस्टा पर पत्नी कटरीना संग एक रोमांटिक
तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कटरीना
विक्की की तरफ देख मुस्कुरा रही है तो विक्की भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट करते ही
कमेंट्स में तारीफों की बाढ़ आ गई है। फैंस को दोनों की मालदीव से ये पहली झलक खूब
भा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर और तस्वीरों की मांग की है। तो वहीं एक अन्य यूजर
ने लिखा कि आप दोनों हमेशा एक-दूसरे को देखकर ऐसे ही खुश रहे।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif are not expecting their first child: Actor's  representative | Entertainment News,The Indian Express

वहीं, वर्क फ्रंट की बात
करें तो कटरीना जल्द ही
‘फोनभूत’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा कटरीना के पास ‘टाइगर 3’, ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्मे है। विक्की
कौशल जल्द ही
‘मेरा नाम गोविंदा’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि
पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी हैं।

Desk Team