प्रोड्यूसर ‘Sargun’ से Ankit-Priyanka को मिलने के लिए देदे छुट्टी की गुज़ारिश करते दिखे फैंस, अब मिला ये जवाब

Summary :

अपनी जोड़ी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपल प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता को हाल ही में साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद एक फैन ने अंकित के शो की प्रोड्यूसर सरगुन मेहता से गुज़ारिश कि की वह अंकित को कुछ दिन की छुट्टी दे इसपर अब प्रोड्यूसर का भी जवाब सामने आया हैं।

बिग बॉस16 के शो से ही अपनी जोड़ी के लिए खूब सुर्खियां बटोरने वाले प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के चाहने वालों की वाकई कोई कमी नहीं है। दोनों को एक-दूसरे संग फैंस काफी पसंद करते हैं। कलर्स द्वारा प्रसारित शो ‘उड़ारिया’ के बाद ‘बिग बॉस सीजन 16’ में एक बार फिर दोनों की जोड़ी को साथ में देखा गया लेकिन इस शो में तो इनकी जोड़ी को और भी ज़्यादा पसंद किया गया। 
बता दे की बिग बॉस 16 का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इनके मिलने मिलाने का सिलसिला और इनकी फैन फॉलोविंग तो बस दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इन दिनों अंकित गुप्ता अपने अपकमिंग शो ‘जुनूनियत’ को लेकर चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में एक्टर से मिलने उनकी सबसे खास दोस्त भी वहां पहुंचीं। प्रियंका-अंकित को साथ में देखकर फैंस के चेहरों पर तो मानो फिर एक बार एक बड़ी सी मुस्कान आ गई हो। हालांकि, जब फैंस ने मेकर्स से गुजारिश की कि वह अंकित को शूट से थोड़े दिन की छुट्टी दे, ताकि वह प्रियंका के साथ समय बिता सकें, तो मेकर्स का सामने से इस बात पर कुछ ऐसा जवाब आया कि फैंस भी हैरान हो गए।
प्रोड्यूसर सरगुन मेहता ने फैनक्लब को दिया जवाब 
कलर्स के फेमस शो ‘उड़ारिया’ के बाद अब प्रोड्यूसर सरगुन मेहता और रवि दुबे कलर्स पर एक और शो ‘जुनूनियत’ के साथ उतरे हैं। सरगुन प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक पंजाबी एक्ट्रेस भी हैं और हाल ही में वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के क्वेश्चन का आंसर भी देती हुईं नजर आईं। ये सब कुछ तब देखने को मिला जब इंस्टाग्राम पर एक फैन ने सरगुन मेहता से गुजारिश करते हुए लिखा, ‘सरगुन मैम, प्लीज अंकित गुप्ता को काम से कुछ ब्रेक दे दीजिये’।
और तब फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए शो की प्रोड्यूसर सरगुन ने लिखा, ‘बड़ी मुश्किल से काम मिलता है मैडम, भगवान से रोज मांगना पड़ता है। वैसे उसकी तीन दिन की छुट्टी है आज से…बाकी उसके लिए कुछ मांगना है, तो ये मांगो कि उसके काम में बरकत आए’।
सरगुन मेहता ने कही ये बात 
अपनी इस पोस्ट में आगे लिखते हुए सरगुन मेहता ने कहा, ‘उसके घर बैठने की दुआ ना मांगो। अंकित गुप्ता जाकर एन्जॉय कर अपने तीन दिन’। आपको बता दें कि अबतक भी प्रियांकित की जोड़ी को उनके फैंस स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन, फैंस के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी हैं कि टीवी का सबसे लवेबल कपल जल्द ही एक साथ म्यूजिक वीडियो ‘प्यार दोस्ती है’ को लेकर साथ नज़र आने वाला है। अब प्रियंका-अंकित के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर अंकित गुप्ता,गौतम विग के साथ कलर्स के सीरियल ‘जुनूनियत’ में नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका भी जल्द ही सलमान खान की फिल्म के साथ अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगी जिनकी काफी खबरे भी सामने आयी हैं।

Desk Team