बॉलीवुड जगत से पिछले कई महीनों से लगातार कई बेहद दुखद खबरें सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की अचानक हुई मौत ने हैरान कर दिया है। इस बीच अब फैंस के लिए एक ओर बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मेहंदी में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान ने इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। दरअसल फराज पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे।

फराज खान का निधन 46 साल की उम्र में हुआ है। अभिनेता के निधन की खबर सुनकर परिवार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। वैसे फराज का दुनिया को इस तरह छोड़कर चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।
पूजा भट्ट ने किया ट्वीट…
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने एक्टर फराज के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर करके दुख जाहिर किया है। पूजा ने लिखा,’मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

बता दें,फराज खान की हालत बहुत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

बताया जा रहा है अंतिम समय में अभिनेता के पास इलाज के पैसे नहीं थे। उस समय भी पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लोगों के फराज की मदद करने के लिए कहा। इतना ही नहीं नहीं पूजा ने कुछ पैसे जुटाकर फैंस से अभिनेता की मदद करने की गुहार लगाई।


Download Android App
Download iOS App



