बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर महज एक दिन बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल इस कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी की हल्दी और मेहंदी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकीं हैं।

यूं तो फरहान और शिबानी की शादी होने से चारों तरफ खुशियों का माहौल है, लेकिन इस दौरान कोई बहुत सबसे ज्यादा खुश फरहान की मॉम हनी ईरानी हैं। जी हां, एक्टर की मम्मी ने एक इंटरव्यू में बताया की कि होने वाली बहू यानी शिबानी के साथ उनके रिलेशन कैसे हैं? साथ ही यह भी बताया कि ‘ऐसा कई बार होता है जब दोनों (फरहान और शिबानी) मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि मॉम कुछ अच्छा खाना बना कर रखना बहुत भूख लगी है। शिबानी को मेरे हाथ का खाना बहुत पसंद है।

अपने हाथ से पका कर खिलाती हैं हनी ईरानी
अपनी होने वाली बहू के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे बताया- ‘मेरे हाथ का नवाबी कीमा शिबानी खाना बहुत पसंद करती है। इसके अलावा सभी मटन डिश वो खाना पसंद करती है। शिबानी भी फरहान की तरह फूडी है। यह बहुत अच्छी बात है। दोनों एक ही टाइम पर डाइट पर भी होते हैं। लेकिन संडे एक ऐसा दिन होता है जब उन दोनों को वो खाना होता जो उनका मन करता है।

इसके अलावा हनी ईरानी ने यह भी बताया कि शिबानी को खाना बनाना नहीं आता है। पर खाना बनाना सीख रही है और वह पूरी कोशिश कर रही है। मैं ये भी जानती हूं कि वह किसी दिन खाना बनाना सीख जाएगी। लेकिन मेरे हिसाब से उसे खाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है। अरे हम अब उस समय में नहीं जी रहे जहां पूछा जाता था कि अरे लड़की को खाना बनाना नहीं आता?

आगे एक्टर की मां ने अपनी होने वाली बहू को लेकर कहा किशिबानी हमेशा मेरे साथ फोन पर बनी रहती हैं। हर दूसरे दिन उसकी और मेरी मुलाकात होती है। हम आसपास ही रहते हैं।फोन कॉल्स और मैसेजेस लगे रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



