फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। खास बात फरहान अख्तर एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ एक राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। ऐसे में हाल ही में एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए फ्लॉप हीरो बताया तो उन्होंने बड़े प्यार से करारा जवाब दिया।

हाल ही में फरहान अख्तर ने अरबाज खान के टॉक शो में शिरकत की है। इस बीच अरबाज ने एक ट्रोल का कमेंट पढ़ते हुए फरहान को बताया कि उसने फरहान को फ्लॉप हीरो बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक ही हिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ दी है, वो भी दर्शकों ने मिल्खा सिंह के चलते पसंद की थी।
एक्टर ने दिया बड़ा प्यारा जवाब…
ट्रोल के इस कमेंट पर फरहान अख्तर ने कोई गुस्सा नहीं किया बल्कि बेहद कूल अंदाज में जवाब देते हुआ कहा,इस फ्लॉप हीरो के जरिए आपको मिल्खा जी की कहानी देखने को मिल गई, उसी से मैं खुश हूं। इसके आगे फरहान ने कहा एक ओर जहां फैंस सेलेब्स के लिए लॉयल होते हैं तो वहीं ट्रोल्स किसी को भी ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते हैं।

बता दें, फरहान अख्तर कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म तूफान में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था साथ ही फरहान की खूब तारीफ की थी। जबकि फरहान की आगामी फिल्म जी ले जरा होगी है, इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



