बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदील शाह को यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए यही 15 सदस्यीय टीम होगी।

अली आखिरी बार इस साल अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में शामिल हुए थे और टी20 क्रिकेट में उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 147 का है। शाह ने इस साल लाहौर में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी20 मुकाबला खेला था। वसीम ने कहा, अली और शाह के नाम के आगे भले ही प्रभावशाली नंबर नहीं हैं लेकिन इनकी प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। हमें भरोसा है कि ये अपने मजबूत प्रदर्शन से मध्यक्रम में समाधान करेंगे।

ओपनर शरजील खान, ऑलराउंडर फहीम अशरफ, शोएब मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज वहाब रियाज जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं है। लेग स्पिनर उस्मान कादिर, अनकैप्ड तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी और ओपनर फखर जमान रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे।
Asif and Khushdil return for ICC Men’s T20 World Cup 2021
More details ➡️ https://t.co/vStLml8yKw#PAKvNZ | #PAKvENG | #T20WorldCup pic.twitter.com/9samGbJgDJ
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) September 6, 2021
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 सितंबर से लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद उसे 13 और 14 अक्टूबर को रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। पाकिस्तान की टीम इन सीरीजों के बाद टी20 विश्व कप के लिए दुबई रवाना होगी जहां ग्रुप-2 में वह भारत के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है :-
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, आजम खान, हैरिस रौफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदील शाह, मोहम्मद हाफीज, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी और शोहेब मकसूद।
रिजर्व : शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर और फखर जमान।


Download Android App
Download iOS App



